{"_id":"68f3f2bc50c78c4c680c2b65","slug":"a-call-to-build-a-prosperous-and-enlightened-society-hisar-news-c-21-hsr1020-733049-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: समृद्ध और रोशन समाज के निर्माण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: समृद्ध और रोशन समाज के निर्माण का आह्वान
Sun, 19 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
हांसी। श्री काली देवी विद्या मंदिर के प्रगति हाउस ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज के अवसर पर पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश दिया। प्राचार्य गीता मेहता ने बुराई रूपी अंधकार को दूर कर समृद्ध और रोशन समाज के निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी व यूकेजी के बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। कक्षा एलकेजी, पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने सुंदर दीया व मोमबत्ती सजाओ प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों ने मोमबत्ती व दीया सजावट में भाग लिया।
कक्षा पांचवीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने कार्ड, तोरण, थाल सजावट आदि के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। साथ ही कक्षाओं की सजावट की। कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने मिट्टी के गणेश प्रतिमाएं, दीया स्टैंड, लिप्पन आर्ट, रंगोली व फायरलेस कुकिंग जैसी गतिविधियों में अपनी कलात्मकता दिखाई।