फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 90 year-old woman and a one year old girl are infected with swine flu.

Hisar News: 90 साल की महिला और एक साल की बच्ची स्वाइन फ्लू की चपेट मेंं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A 90 year-old woman and a one year old girl are infected with swine flu.
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें तरसेम नगर निवासी 90 वर्षीय महिला और गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी एक साल की बच्ची शामिल हैं। अगस्त महीने में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 8 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी उपमंडल अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट मोड पर रखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की ओपीडी स्तर पर स्क्रीनिंग की जा रही है। वीरवार को तरसेम नगर निवासी 90 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। महिला निजी अस्पताल में भर्ती है और उसे आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी एक वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बच्ची का बुधवार को सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट वीरवार को मिली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू के लक्षण वाले ओपीडी मरीजों में से कम से कम पांच प्रतिशत की सैंपलिंग का लक्ष्य तय किया है। जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू के 8 और डेंगू के 12 मरीज घर पर रहकर उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि गंभीर श्वसन संक्रमण से पीड़ित सभी मरीजों की इन्फ्लूएंजा टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए ओसेल्टामिविर दवा का पर्याप्त स्टॉक जिला वेयरहाउस और अस्पताल फार्मेसी में उपलब्ध है। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एन-95 मास्क, पीपीई किट और वीटीएम वायल्स का पर्याप्त कोटा भी सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed