Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A 650 meter long, six lane road will be built at a cost of 2.63 crore.

Hisar News: 2.63 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सिक्स लेन सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A 650 meter long, six lane road will be built at a cost of 2.63 crore.
विधायक सावित्री जिंदल रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए।
हिसार। करीब सात साल से अटके सेक्टर-14 पार्ट-2 और सेक्टर-33 के मास्टर रोड के शेष हिस्से का निर्माण शुरू हो गया है। विधायक सावित्री जिंदल ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की इस परियोजना का शिलान्यास किया। 2.63 करोड़ रुपये की लागत से 650 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी सिक्स लेन सड़क बनाई जाएगी। इसका निर्माण 10 मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि सड़क बनने से दोनों सेक्टरों के निवासियों को तीसरे गेट से एनएच-9 तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे सिरसा बाईपास जाने के लिए शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


सड़क का कच्चा निर्माण दो महीने में पूरा होगा जबकि तारकोल डालने का काम मई 2027 तक किया जाएगा। इससे साउथ बाईपास से सिरसा रोड स्थित एनएच-9 तक पहुंचने का नया विकल्प मिलेगा और शहर में यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर रोड की कुल लंबाई 8.8 किलोमीटर है। इसका 650 मीटर हिस्सा सेक्टर-14 के प्रस्तावित तीसरे गेट से भैंस फार्म के साथ बनाया जाएगा। यह सेक्टर-14 और सेक्टर-14 पार्ट-2 से गुजरते हुए सेक्टर-33 को जोड़ेगा। इस अवसर पर मेयर प्रवीण पोपली, जगदीश जिंदल, एक्सईएन भूपेंद्र, एसडीओ कुलदीप, पार्षद सरोज जैन, जगमोहन मित्तल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed