{"_id":"69d803262c1547561d01e0f4","slug":"a-21-member-committee-has-been-formed-to-investigate-the-salasar-temple-violence-case-hisar-news-c-21-hsr1005-846693-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सालासर मंदिर मारपीट प्रकरण में 21 सदस्यीय कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सालासर मंदिर मारपीट प्रकरण में 21 सदस्यीय कमेटी गठित
विज्ञापन
हिसार। सालासर मंदिर मारपीट प्रकरण में वीरवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसमें विभिन्न व्यापारी, कर्मचारी व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलवाने और मंदिर व्यवस्था में परिवर्तन की मांग की। बैठक में एक 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी शुक्रवार को बैठक कर पीड़ित व्यापारी व उसके परिवार वालों को न्याय दिलवाने के लिए रणनीति तैयार करेगी।
बैठक में बजरंग गर्ग ने कहा कि हम मंदिरों में पुजारी इसलिए रखते हैं ताकि वो श्रद्धालुओं को पूजा करवाए लेकिन सालासर धाम एक कब्जाधारी मठ बन चुका है। इस मंदिर की हर माह की करोड़ों रुपये की कमाई है। मंदिर के अंदर व बाहर प्रसाद की दुकानें इनकी हैं। यहीं नहीं वहां एक फाइल स्टार होटल भी इन्हीं का है। वहां पुजारी एक गुंडा बना हुआ है।
गर्ग ने कहा कि हम मंदिर के खिलाफ नहीं है। मंदिर में से बाउंसर्स को हटाकर सेवादार लगाए जाए। साथ ही एक सदस्यीय कमेटी बनाई जाए और शुक्रवार को डीसी व एसपी के पास शिकायत और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, हरियाणा व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के पास इस घटना के बारे में ज्ञापन भेजे जाए। हम मांग करेंगे कि यह मंदिर सरकार के अधीन लिया जाए।
विज्ञापन
पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि पूरे देश की सालासर मंदिर में आस्था है। इस मंदिर पर कुछ लोगों और निजी सुरक्षाकर्मियों का नियंत्रण है। इस घटनाक्रम के बाद के देश भर से वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं कि हमारे साथ भी वहां अभद्र व्यवहार हुआ। इसे देखते तो मंदिर में व्यवस्था बदली जानी चाहिए। इसका संदेश हमें केंद्र व राजस्थान सरकार तक पहुंचाना चाहिए। अन्य मंदिरों की तरह सालासर मंदिर में भी ऐसी व्यवस्था लागू होनी चाहिए। इस मामले में हम पीड़ित व्यापारी संजय व उसके परिवार का पूरा साथ देंगे। हम इस मामले में पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलवाने के साथ-साथ वहां व्यवस्था में परिवर्तन करवाना है। इस अवसर पर व्यापारी नेता रवि महता, सुरेंद्र बजाज, टीनू आहुजा, महेश चौधरी, राजेंद्र चुटानी, अक्षय मलिक, गौरव नाशा, रमेश वत्स, डॉ. रमेश पूनिया आदि मौजूद रहे।
पीड़ित व्यापारी बोले-मानहानि का केस करेंगे
पीड़ित व्यापारी संजय ने कहा कि इस मामले में एक 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो आगामी कार्रवाई के लिए रणनीति बनाएगी। व्यापारी ने कहा कि भजन गायक कन्हैया मित्तल की तरफ से उनकी शराब पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना उनकी सोच को दिखाता है। मैंने कन्हैया मित्तल से कहा कि आप इस पोस्ट को डिलीट मत करना है। मैं आपके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा। पुलिस प्रशासन को इस मामले में शिकायत देने के सवाल पर संजय ने कहा कि इस बारे में कमेटी ही फैसला करेगी।