फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मायावती के जन्मदिन पर होगी महारैली

मायावती के जन्मदिन पर होगी महारैली

Fri, 10 Jan 2014 05:51 AM IST
Hisar
Hisar Updated Fri, 10 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
हिसार। बहुजन समाज पार्टी आगामी 15 जनवरी को अपनी सुप्रीमो मायावती के 58वें जन्मदिवस पर लखनऊ के ऐतिहासिक रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रीय स्तरीय एक महारैली का आयोजन करने जा रही है। बसपा की इस महारैली को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती संबोधित करेगी। पार्टी की तरफ से आयोजित इस महारैली में देश भर से 25 लाख पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को नलवा क्षेत्र के गांव आर्यनगर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य वक्ता बसपा नेता बजरंग इंदल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक विचार विमर्श किया। इस मौके पर पूर्व नलवा प्रभारी शंकरलाल कर्दम, आदमपुर पूर्व प्रत्याशी राजेश बगला, पिछड़ा वर्ग के नेता गुलाब सिंह धीमान, देव सिंह राजोतिया, हनुमान बिश्नोई, बिल्लू, रमेश कुमार व जगदीश सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed