{"_id":"78-62030","slug":"Hisar-62030-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"अणुव्रत ज्योति द्वारा आगाज 2014 का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अणुव्रत ज्योति द्वारा आगाज 2014 का आयोजन
Hisar
Updated Thu, 02 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। अणुव्रत ज्योति हिसार रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था की ओर से मॉडल टाउन स्थित अणुव्रत ज्योति मुफ्त शिक्षा एवं साक्षरता केंद्र में नव वर्ष आगाज 2014 को कार्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष विद्या सागर जैन ने की। संस्था सचिव सुरेद्र कालरा ने सभी बच्चों एवं मौजूद महमानों से महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा अच्छे संस्कारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समाजसेवी श्याम सुंदर जैन ने सभी बच्चों को लड्डू बांटे। मौके पर शिक्षा केंद्र की प्रभारी संगीता जैन, शिक्षिका कंचन, सोमवती, अनीता, नंदिनी, विद्या सागर मौजूद थे।
विज्ञापन