{"_id":"78-62010","slug":"Hisar-62010-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मंच के आंदोलन को अन्य संगठनाें ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मंच के आंदोलन को अन्य संगठनाें ने दिया समर्थन
Hisar
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा किसान मंच की ओर से दो जनवरी से लघु सचिवालय में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल को अन्य जन संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। इस आंदोलन की तैयारियों के लिए रविवार को मंच के प्रदेश महासचिव रमेश बैनीवाल के नेतृत्व में आदमपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके तहत आदमपुर, चूली बागड़ियान, चूली कलां, चूली खुर्द, दड़ौली, बुढाखेड़ा, काबरेल, घुडसाल, बांडाहेड़ी और बुड़ाक गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणो को आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। मंच के जिला सचिव अनिल बिश्नोई ने कहा कि इन मामलों के लिए मंच कई बार ज्ञापन व प्रार्थना पत्रों के माध्मय से समस्या को सुलझाने की मांग कर चुका है, लेकिन इस पर अभी तक शासन और प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन