{"_id":"78-61977","slug":"Hisar-61977-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा
Hisar
Updated Thu, 26 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के विभिन्न विभागों में पीएचडी में दाखिले के लिए मंगलवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एमएल रंगा ने परीक्षा केन्द्रों में जाकर परीक्षा संचालन का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आरएस जागलान भी थे। परीक्षा नियंत्रक आरके यादव ने बताया कि परीक्षा दो चरणों में हुई।
अप्लाइड फिजिक्स में 86, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 104, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में 43, फार्मास्यूटिकल साइंस विभाग में 84, केमिस्ट्री विभाग में 35, अप्लाइड साइकॉलोजी विभाग में 39, मैथेमेटिक्स विभाग में 22, कम्युनिकेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलोजी विभाग में 62, नेनो टेक्नॉलोजी में विभाग में 22, बायो टेक्नॉलोजी में विभाग 62, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में 84, हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस में 200, फूड टेक्नॉलोजी में 28, एडवरटाइजिंग मैनेजमेंट एंड पीआर में 26, रिलीजियस स्टडीज में 11 और एनवायरनमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग 6 जनवरी को सुबह 10 बजे होगी। प्री-पीएचडी के लिए कक्षाएं 10 जनवरी को शुरू होंगी।