{"_id":"78-61803","slug":"Hisar-61803-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर सौ यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर सौ यूनिट रक्त एकत्रित
Hisar
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। ‘जीते-जीते रक्दान व पौधरोपण, जाते जाते नेत्रदान व देहदान’ का संदेश देते हुए दायित्व फाउंडेशन हिसार ने ओम शिक्षण संस्थान में एक रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में सामान्य अस्पताल की आरबीटीसी टीम ने सौ यूनिट रक्त एकत्रित किया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. पुनीत गोयल और संस्थापक सदस्य पीके जैन व प्रकाश अरोड़ा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर प्रिंसिपल विरेंद्र गैरेवाल, अशोक शर्मा, जगत लोहान, गणेश दत, मोहित गोयल, डॉ. अजय, कुमारी सुषमा लोहान, कुमारी आरती सैनी, सीमा सैनी और गुरप्रीत सैनी उपस्थित हुए। इस मौके पर दायित्व फाउंडेशन के अध्यक्ष निहाल सिंह सैनी ने कहा कि इस शिविर का आयोजन हिसार थैलीसिमीया सोसायटी के संस्थापक डॉ. प्रताप सिंह सांवत के पिता मनीराम सांवत को समर्पित किया गया है। इस मौके पर डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. मनवीर सांगवान के अलावा ओम शिक्षण संस्थान परिवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन