{"_id":"78-61797","slug":"Hisar-61797-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न हुई तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न हुई तो आंदोलन
Hisar
Updated Sun, 08 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कैमरी रोड निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के कार्यकारी अभियंता और उपायुक्त से मुलाकात कर कैमरी रोड के फाटक के आगे खराब सड़क को तुरंत ठीक कराने की मांग की।
नागरिक मंच के संयोजक कृष्ण कुमार कन्हैया और सह संयोजक जय सिंह पूनिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि अगर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो कैमरी रोड निवासी आंदोलन को विवश होंगे।
मंच के सह संयोजक जयसिंह पूनिया ने बताया कि कैमरी रोड पर फाटक से 100 गज की दूरी पर लगभग 500 फुट तक रोड बिल्कुल टूटा हुआ है। इससे न केवल आने जाने वालों कोे परेशानी हो रही है बल्कि कई बच्चे और बुजुर्ग घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार माह पहले भी कैमरी रोड निवासी संबंधित अधिकारियों से मिले थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों को दस दिनों का समय देते हुए कहा कि तय समय सीमा में सड़क को ठीक नहीं कराया गया तो विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर धरना देते हुए रोड जाम किया जाएगा। इस मौके पर चंदगीराम, कृष्ण कुमार अग्रवाल, बलराम सूबेदार, अशोक कुमार वधवा, महाबीर सिंह दहिया, सुभाष कुहाड़, बीर सिंह वर्मा, दयानंद पूनिया, सूबेसिंह बूरा, ओमप्रकाश शर्मा, सतीश सिवाच और ओमप्रकाश लांबा मौजूद थे।