{"_id":"78-61768","slug":"Hisar-61768-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में 240 रोगियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में 240 रोगियों की जांच
Hisar
Updated Tue, 03 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
हिसार। इनेलो चिकित्सा प्रकोष्ठ हिसार की जिला इकाई ने एएमसी अस्पताल के पास कैंप चौक में आंखों का एक विशाल कैंप लगाया। इसकी अध्यक्षता इनेलो चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनंतराम बरवाला ने की। कैंप में मुख्यातिथि के रूप में बीकानेर के सुप्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. रणजीत उपस्थित हुए। मेडिकल कैंप में आंखों के 240 रोगियों की जांच की गई। उनमें से जांच के बाद गंभीर रोग से पीड़ित 27 रोगियों की आंखों का मुफ्त आपरेशन किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव अमित जैन, डॉ. सुदेश वर्मा, विकास, मनीष, अनुराग और बलविंदर उपस्थित थे।
विज्ञापन