{"_id":"78-61683","slug":"Hisar-61683-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने कुलदीप शर्मा का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने कुलदीप शर्मा का पुतला फूंका
Hisar
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के खिलाफ पारिजात चौक पर रोष प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. कमल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुजीत कुमार और सुरेंद्र पूनियां ने किया।
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि कुलदीप शर्मा ने स्पीकर पद की गरिमा को तार-तार किया है। स्पीकर की ऐसी बयानबाजी अशोभनीय है। कुलदीप शर्मा को स्पीकर पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता आगामी चुनावों में अपनी हार को देखकर बौखलाए हैं। इस तरह की टिप्पणी करना उनका स्वभाव बन गया है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि देश में भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले और कुशासन से निजात पाना चाहती है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के कई मंत्री और विधायक आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनदीप मलिक, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी डा. योगेश बिदानी, हजकां नेता गुलजार काहलों, सूबे सिंह आर्य, सुरेश गोयल धूपवाला, नर सिंह सेलवाल, सुरेंद्र पानू, डा. सुभाष खुंडिया, अरुण गोयल, नरेश कौशिक, राजेश सूरा, रामचंद्र गुप्ता, भोजराज, प्रकाश अग्रवाल, महाबीर जांगड़ा, सतपाल शर्मा, पवन चौटिया, जिले सिंह बैनीवाल, राजेंद्र मलिक, देवदत्त शर्मा, ओमप्रकाश, घनश्याम शर्मा, नरेंद्र मदान, नरेश ठकराल, सोमवीर लांबा, युद्धवीर लांबा, हंसराज यादव, ललित बंसल, अनिल महला, सुभाष इंदौरा, भूप सिंह रोहिल्ला, कुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।