{"_id":"78-61674","slug":"Hisar-61674-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल 16 से
Hisar
Updated Thu, 14 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 16 नवंबर से दो दिवसीय इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल शुरू होगा। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. राम कुमार यादव ने बताया कि यूथ फेस्टिवल में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि कालेज, कौल (कैथल) सहित कुल पांच कालेजों के 400 विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कुलपति डॉ. केएस खोखर कृषि कालेज सभागार में 16 नवंबर को सुबह 9.30 बजे यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। डॉ. यादव के अनुसार यूथ फेस्टिवल दो चरणों में होगा। इसके प्रथम चरण में ऑन द स्पाट पेंटिंग, कार्टूनिंग, डिबेट, जस्ट ए मिनट, पोस्टर मेकिंग, कोलाज, डम्ब शिरेटस, एक्सटेम्पोर स्पीच के अतिरिक्त क्ले मॉडलिंग, रंगोली, क्विज, डेक्लामेशन, इलोक्यूशन, फोटोग्राफी, कविता पाठ, टिट-बिट्स और ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन