{"_id":"78-61436","slug":"Hisar-61436-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की चोरी रोकें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की चोरी रोकें अधिकारी
Hisar
Updated Wed, 02 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। उपमंडलाधीश नरेंद्र पाल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को अंतिम छोर तक पानी पहुंचना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पानी की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये निर्देश उन्होंने उपमंडल के गांव हाजमपुर में खुले दरबार में लोगों की शिकायतें सुनते हुए दिए।
खुले दरबार में टेल तक पानी नहीं मिलने और पानी चोरी की शिकायत समस्त हाजमपुर ग्रामवासियों ने की थी। एक अन्य शिकायत पर उपमंडलाधीश ने कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे समय पर पेयजल की सप्लाई करें। हाजमपुर और पुठी मंगल खां गांव के निवासियों ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव के तकरीबन किसानों की फसल खराब हो चुकी है, इसकी गिरदावरी करवाई जाए। उपमण्डलाधीश ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर फसलों का निरीक्षण करें, अगर फसल खराब है तो उसकी गिरदावरी करवाई जाए। गांव हाजमपुर के पदम सिंह और अन्य लोगों ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके मकान के चारों ओर गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। साथ ही मकान को भी खतरा है। इस शिकायत पर उपमण्डलाधीश ने खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी को कहा कि वे मौके पर जाकर मुआयना करें और गन्दे पानी की निकासी का उचित प्रबन्ध करें ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। हाजमपुर निवासी कर्मबीर ने अपनी शिकायत में कहा कि कृषि कार्य के दौरान उसके हाथ की उंगली कट गई है इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाए। इसपर उपमण्डलाधीश ने मार्केट कमेटी के सचिव को निर्देश दिए कि वे इसकी जांच करें और आवेदक मार्केटिंग बोर्ड के नॉर्म पूरे करता है तो उसे तुरन्त सहायता राशि प्रदान करवाई जाए।
खुले दरबार में कुल 21 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार रामफल कटारिया, कार्यकारी अभियंता राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, सीडीपीओ अनीता ग्रेवाल सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।