{"_id":"78-61424","slug":"Hisar-61424-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर के लिए धरना दूसरे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर के लिए धरना दूसरे दिन जारी
Hisar
Updated Sat, 28 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हिसार। जनरल अस्पताल में वेंटिलेटर के लिए स्थानीय बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर मदद संस्था की ओर से शुरू किया गया अनशन दूसरे दिन जारी रहा। शुक्रवार को धरने पर बैठे संजीव भोजराज को कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। मनोज गुप्ता, प्रधान उपभोक्ता मंच एवं उपप्रधान सर्व समाज जागृति मोर्चा, राजेश हिन्दुस्तानी अध्यक्ष जागो मानव-बनो इंसान संस्था, रामेश वत्स प्रधान विश्वकर्मा ऑटो मार्केट महासभा और नरेश खुराना आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया और हिसार के सामान्य अस्पताल में वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। राजेश हिन्दुस्तानी ने कहा कि वेंटिलेटर सामान्य अस्पताल में जनता के लिए बहुत जरूरी है। सरकार इसे जल्द से जल्द उपलब्ध करवाए। इस अवसर पर मदद संस्था के सदस्य अजय टटवाड़िया, सुनील जांगड़ा, कुलदीप लांबा बरवाला संयोजक, संदीप खन्ना, सुभाष बिश्नोई, पंकज मुआल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन