फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जर्जर मकान गिरवाने को डीसी से मिले ग्रामीण

जर्जर मकान गिरवाने को डीसी से मिले ग्रामीण

Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
Hisar
Hisar Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
जींद। तांगा चौक और कानूनगो मोहल्ला के लोगों ने शुक्रवार को उपायुक्त एमएल कौशिक से मिलकर मोहल्ले में जर्जर हो चुके मकान को गिराने की मांग की है। उपायुक्त ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तांगा चौक और कानूनगो मोहल्ला निवासी किरण, आभा, कृष्णा, सावित्री, कांता, प्रवीण, रेशमा, लक्ष्मी, मीना, कमला, नीरू और नीलम आदि ने उपायुक्त को दी शिकायत में बताया कि मेन गली में राजकुमार ने मकान बनाया हुआ है। इसका एक थंब गली के बीच में हैं। छत की ऊंचाई मात्र छह फीट है और मकान की हालत जर्जर हो चुकी है। जिससे मकान किसी भी समय गिर सकता है। 28 दिसंबर 2012 को तत्कालीन उपायुक्त से मकान के बारे में शिकायत की गई थी। उन्होंने मकान मालिक को नोटिस भी दिया था। गत दो जनवरी को फिर से मकान मालिक को नोटिस देकर छह घंटे का समय दिया था लेकिन मकान मालिक ने फिर से अधिकारियों को गुमराह कर दिया। सात फरवरी को मकान मालिक ने फिर से हलफनामा देकर 15 दिन का समय मांगा था लेकिन अब तक मकान मालिक ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने मांग की कि जर्जर हो चुके मकान को गिराया जाए ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed