{"_id":"78-50393","slug":"Hisar-50393-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम के साथ पकड़ा आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम के साथ पकड़ा आरोपी रिमांड पर
Hisar
Updated Mon, 04 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सीआईए पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान कार सवार दो युवकों को एक किलो 440 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रविवार को ऐलनाबाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशन किया गया। जहां से एक आरोपी को छह दिन की रिमांड और दूसरे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए सिरसा प्रभारी निरीक्षक अरुण बिश्नोई ने बताया कि शनिवार रात सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम रानियां बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी। तभी जीवन नगर की ओर से आ रही एक कार को रोककर तालाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों से एक किलो 440 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मवीर पुत्र हेतराम निवासी ढाणी केहरवाला और दीपक कुमार पुत्र सहीराम निवासी तेजाखेड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने कार और अफीम को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रानियां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अफीम राजस्थान के चितौड़गढ़ क्षेत्र से लाई गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को रविवार को ऐलनाबाद अदालत में पेश किया गया। यहां से धर्मवीर पुत्र हेतराम निवासी ढाणी केहरवाला को छह दिन के पुलिस रिमांड पर और दीपक पुत्र सहीराम निवासी तेजाखेड़ा को सिरसा जेल भेज दिया गया।