{"_id":"632f50eed619dd1a2b53375d","slug":"97-mm-water-received-in-two-days-213-per-cent-more-than-normal-in-september-hisar-news-hsr6428420145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में ही 97एमएम पानी बरसा, सितंबर में सामान्य से 213 प्रतिशत ज्यादा बारिश से बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में ही 97एमएम पानी बरसा, सितंबर में सामान्य से 213 प्रतिशत ज्यादा बारिश से बिगड़े हालात
विज्ञापन
हिसार। शनिवार को 63 एमएम बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। तीन जगह पर मकानों की छत गिरने से 7 लोग घायल हो गए। बारिश के कारण सत्यनगर के पास हिसार ड्रेन ओवरफ्लो होने से टूट गई। तोशाम रोड पर बिजली के 15 से अधिक खंभे गिर गए। मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जलभराव की सूचना के बाद उपायुक्त उत्तम सिंह ने कई क्षेत्रों का मुआयना किया और पानी जल्द से जल्द निकालने के निर्देश दिए।
सितंबर माह में लगातार चौथे दिन शनिवार को भी बारिश से शहर में हालात खराब हो गए। एचएयू को मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते चार दिन में 139 एमएम बारिश हो चुकी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार दोपहर 2.30 बजे तक 97 एमएम बारिश हुई है। सितंबर महीने में सामान्य तौर पर 65 एमएम बारिश होनी चाहिए। इस सीजन में 213 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अब तक 392 एमएम बारिश हो चुकी है। यहां सामान्य 296 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। जिले में अब तक सामान्य से 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने से सामान्य जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में नदी की तरह पानी बहने लगा। कई कॉलोनियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर कॉलोनियों में घुस गया।
बिजली के 15 खंभे गिरे
शनिवार को बारिश के दौरान सूर्य नगर क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से नजदीकी क्षेत्र में बिजली सप्लाई छह घंटे तक बाधित रही। रेलवे लाइन एरिया में करीब दो घंटे तक बिजली कट रहा। तोशाम रोड क्षेत्र में भी 15 से अधिक खंभे गिर गए। जिस कारण इस एरिया की सप्लाई बाधित रही। बिजली निगम के अनुसार देर शाम तक सर्कल एरिया में करीब 1660 शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
हकृवि के अनुसार हिसार जिले में हुई बरसात
सितंबर महीने में 24 घंटे में हुई बारिश
24 सितंबर 1988 158.3 मिलीमीटर
8 सितंबर 1990 138.2 मिलीमीटर
11 सितंबर 2009 103.0 मिलीमीटर
22 सितंबर 2013 113.0 मिलीमीटर
22 सितंबर 2021 142.0 मिलीमीटर
अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश
उपायुक्त उत्तम सिंह ने शनिवार को जिले के विभिन्न गांवों में बारिश के कारण हुए जलभराव एवं पानी की निकासी के लिए किए जा रहे प्रबंधों का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। बालसमंद ब्रांच के पंप हाउस, दुर्जनपुर माइनर (रामपुरा) बास मल्टीपर्पज चैनल (बीएमटीसी) पूठी-मुंढाल लिंक ड्रेन, पीपला पुल (मिताथल फिडर) सिंघवा, मदनहेड़ी, पुठ्ठी और बड़छप्पर सहित विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंपिंग सेट लगाने के भी निर्देश दिए।
ओवरफ्लो होने के कारण हिसार ड्रेन टूटी, तीन घंटे बाद दुरुस्त हुई
बारिश के कारण सत्यनगर के पास हिसार ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण टूट गई। इस कारण आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया। सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेन दुरुस्त हो पाई। बता दें, कि हिसार ड्रेन में ऋषि नगर डिस्पोजल का पानी जाता है। मगर ड्रेन टूटने के कारण आसपास के एरिया में जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं ड्रेन दुरुस्त होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यहां लगाने पड़े पंपसेट
आजाद नगर, कृष्णा कॉलोनी, पटेल नगर, न्यू मॉडल टाउन, ऋषि नगर सहित अन्य एरिया में पानी निकालने के लिए विभाग को पंपसेट लगाने पड़े। मगर देर शाम तक शहर की अधिकतर सड़कों से लेकर गलियों में पानी भरा हुआ था।
कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश
बारिश को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को फोन चालू रखने और अपडेट देने के लिए आदेश दिए गए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन एसके त्यागी के अनुसार शनिवार को बारिश के दौरान 110 कर्मचारी फील्ड में रहे। इनमें 72 कच्चे और 38 नियमित कर्मचारी शामिल हैं। एक्सईएन एसके त्यागी ने बताया कि सभी जेई से लेकर एसडीओ सभी अपडेट दे रहे हैं।
टोल फ्री नंबर पर दें सूचना
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कहीं जलभराव को लेकर समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर 18001805678 पर सूचना दे सकता है, ताकि वहां टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जा सके।
बारिश के कारण हिसार ड्रेन ओवरफ्लो होने के कारण टूट गई थी। सूचना मिलते ही हमारी टीम पहुंची और उसे ठीक करने का काम किया। इसके अलावा कहीं और ड्रेन या पाइप लाइन टूटने की सूचना नहीं आई है।
- जसबीर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
बारिश को देखते हुए हमारी पूरी टीम अलर्ट रही। कई जगह पंपसेट भी लगाने पड़े। बारिश को देखते हुए सभी कर्मचारियों को रविवार को भी बुलाया जाएगा। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
- एसके त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग