फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   भाजपा ने घोषित किए 20 में से 13 वार्डों के पार्षद उम्मीदवार, सात वार्डों में फंसा पेंच

भाजपा ने घोषित किए 20 में से 13 वार्डों के पार्षद उम्मीदवार, सात वार्डों में फंसा पेंच

Tue, 04 Dec 2018 01:23 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने घोषित किए 20 में से 13 वार्डों के पार्षद उम्मीदवार, सात वार्डों में फंसा पेंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई हैं। इस सूची में 20 वार्डों में से 13 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। शेष सातों प्रत्याशियों के नाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। इन सात वार्डों में मजबूत प्रत्याशी को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
भाजपा ने दो पूर्व पार्षदों को भी दोबारा से मैदान में उतारा है जबकि दो मेयर पद के दावेदारों के परिजनों को पार्षद पद की टिकट थमाई गई हैं। इन प्रत्याशियों के सामने आने के बाद कई वार्डों के समीकरण बदलेंगे जबकि कुछ वार्डों में भाजपा के लिए जीत सुनिश्चित करना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी मेयर की पत्नी होंगी वार्ड 5 की प्रत्याशी
भाजपा ने वार्ड नंबर 5 से पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन की पत्नी ज्योति महाजन को पार्षद उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश महाजन के परिवार से संबंध रखने वाले भीम महाजन कुछ महीने पहले ही इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भीम महाजन ने 2014 में इनेलो प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। नई वार्डबंदी के बाद इस वार्ड को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर दिया गया था। इसलिए भीम महाजन ने अपनी पत्नी ज्योति को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा का वार्ड बदला
वार्ड नंबर 17 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र जुनेजा 2013 में भी पार्षद चुने गए थे। तब डॉ. जुनेजा का वार्ड नंबर 14 होता था, अब उनका वार्ड बदल गया है। इस बार उनको वार्ड नंबर 17 से उम्मीदवार बनाया गया है। इसकी एक वजह यह भी है कि डॉ. जुनेजा का पटेल नगर एरिया में काफी प्रभाव माना जाता है। नई वार्डबंदी में पटेल नगर का क्षेत्र वार्ड नंबर 14 से बदलकर वार्ड नंबर 17 में आ गया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष मांग रहे थे मेयर टिकट, मिला पार्षद का
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सैनी अपने भाई अनिल सैनी उर्फ मानी के लिए मेयर पद का टिकट मांग रहे थे। मगर मेयर का टिकट तो गौतम सरदाना को दिया गया। अब अनिल सैनी को वार्ड नंबर 4 से पार्षद उम्मीदवार बनाया गया है। इस वार्ड में पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी का खासा प्रभाव माना जाता है क्योंकि यहां सैनी समाज के मतदाताओं की संख्या ज्यादा है।

जिला सचिव घोलू गुर्जर के भाई को मिला वार्ड 18 का टिकट
भाजपा ने वार्ड नंबर 18 से जिला सचिव लक्ष्मीनारायण घोलू गुर्जर के छोटे भाई जयवीर गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार इस वार्ड से इनेलो समर्थित कर्मवीर ढिल्लो पार्षद बने थे। मगर कुछ महीने पहले ही कर्मवीर ढिल्लो इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इस बार वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दो बार पहले पार्षद रह चुके हैं प्रीतम सैनी
वार्ड नंबर 15 से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए प्रीतम सैनी इससे पहले भी दो बार पार्षद रह चुके हैं। साल 2013 में हुए निगम पार्षद के चुनाव में उन्होंने यहां से जीत हासिल की थी जबकि इससे पहले नगर परिषद के पार्षद के रूप में भी चुने गए थे। प्रीतम सैनी के अलावा भाजपा से इस वार्ड के लिए ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रतन सैनी भी टिकट मांग रहे थे। मगर भाजपा ने दोबारा से प्रीतम सैनी पर ही विश्वास जताया है।

इन वार्डों में भाजपा को करनी होगी ज्यादा मेहनत
इस सूची के मुताबिक भाजपा को वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 12 और वार्ड नंबर 19 में ज्यादा मेहनत करनी होगी। इसकी वजह यह है कि इन वार्डों में पूर्व पार्षदों का खासा प्रभाव है। वार्ड नंबर 3 की पूर्व पार्षद शालु दीवान का परिवार दो बार इस वार्ड से विजेता रहा है। वहीं वार्ड नंबर 6 में मानसिंह चौहान, वार्ड नंबर 8 में पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी, वार्ड नंबर 12 में पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला और वार्ड नंबर 19 में पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा का भी मतदाताओं पर गहरा प्रभाव है। इनके प्रभाव को तोड़कर खुद की जीत में बदलना भाजपा के लिए कड़ी चुनौती होगी।


भाजपा की ओर से 20 में से 13 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। बाकी सात वार्डों के प्रत्याशी मंगलवार को फाइनल कर दिए जाएंगे। निश्चित रूप से नगर निगम के चुनाव में मेयर और सभी पार्षद भाजपा के बनेंगे।
सुरेंद्र पूनिया, जिलाध्यक्ष, भाजपा

वार्ड नंबर................ प्रत्याशी
वार्ड नंबर 2 ............ कविता केडिया
वार्ड नंबर 3 ............ मंजू खटाना
वार्ड नंबर 4 ............ अनिल सैनी उर्फ मानी
वार्ड नंबर 5 ........... ज्योति भीम महाजन
वार्ड नंबर 6 ........... सुशील महंच
वार्ड नंबर 8 ........... भूपसिंह रोहिल्ला
वार्ड नंबर 11 ......... यादवनी ग्रेवाल
वार्ड नंबर 12 ........ कैप्टन नरेंद्र शर्मा
वार्ड नंबर 14 ........ घनश्याम गोयल
वार्ड नंबर 15 ........ प्रीतम सैनी
वार्ड नंबर 17 ........ डॉ.महेंद्र जुनेजा
वार्ड नंबर 18 ........ जयबीर गुर्जर
वार्ड नंबर 19 ........ सुनीता रेड्ढू
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed