फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुष्यंत चौटाला के निष्कासन पर इनेलो पदाधिकारियों ने जताया रोष

दुष्यंत चौटाला के निष्कासन पर इनेलो पदाधिकारियों ने जताया रोष

Sat, 03 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला के निष्कासन पर इनेलो पदाधिकारियों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। इनेलो कानूनी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को बयान जारी कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला के पार्टी से निष्कासन की खबर इनेलो पदाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने इस पर गहरा रोष जताते हुए इनेलो छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने बताया कि पार्टी छोड़ने वालो में मुख्य रूप से इनेलो कर्मचारी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धारा सिंह, हलका हिसार अध्यक्ष तरुण जैन, नलवा शहरी अध्यक्ष राजेंद्र चुटानी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सजन लावट, कानूनी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, युवा जिलाध्यक्ष अमित बूरा, शहरी युवा अध्यक्ष रवि आहूजा, नलवा युवा अध्यक्ष अनूप धनखड़, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु जाखड़, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मास्टर गुलाब सिंह खेदड़, बरवाला के शहरी अध्यक्ष व निगम पार्षद मास्टर प्रह्लाद, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राव इंद्र फौजी, हांसी शहरी अध्यक्ष राजीव शर्मा, जयवीर सिहाग, बरवाला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के हल्का अध्यक्ष राजू तलवंडी, नलवा के प्रवक्ता डॉ. अमरदीप संभरवाल, राजमल काजल सहित दर्जनों इनेलो पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed