{"_id":"5af0b93f4f1c1b330a8b8c49","slug":"91525725503-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजूदा चार पार्षद नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, महिला के लिए आरक्षित हुआ वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौजूदा चार पार्षद नहीं लड़ सकेंगे अगला चुनाव, महिला के लिए आरक्षित हुआ वार्ड
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम द्वारा वार्डबंदी के बाद अब महिला आरक्षित वार्डों की भी घोषणा कर दी गई है। ड्रा के जरिये सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में छह सामान्य वर्ग और एक अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड आरक्षित किए गए। नए समीकरण में डिप्टी मेयर भीम महाजन, पार्षद उदयवीर सिंह मिंटू, राजपाल मांडू के वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हो गए हैं। इसके अलावा पार्षद अजीत सिंह का वार्ड भी अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में इन सभी को पत्नी या बेटी के सहारे ही अगली बार मैदान में उतरना होगा।
इन वार्डों में सिर्फ महिला प्रत्याशी ही लड़ सकेंगी चुनाव
ड्रा के अनुसार वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 3, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 13 और वार्ड नंबर 20 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। इन वार्डों में सिर्फ महिलाएं ही चुनाव लड़ पाएंगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 6, 9 और 10 में से वार्ड नंबर 10 में अनुसूचित जाति की महिला ही चुनाव लड़ सकेंगी। इसके बाद वार्ड 7 और वार्ड 8 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे।
बच्चे से निकलवाई ड्रा की पर्ची
सभागार में उपायुक्त अशोक कुमार मीणा व मेयर शकुंतला राजलीवाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर जयवीर यादव, ईओ अरविंद बाल्याण, बीआई अमित बेरवाल, बीआई सुनील लांबा के अलावा एडहॉक कमेटी के सदस्य पार्षद अनिल जैन, रेखा ऐरन, डॉ. महेंद्र जुनेजा, अजीत सिंह, मास्टर प्रह्लाद और प्रीतम सैनी भी शामिल हुए। उपायुक्त ने ड्रा निकालने के लिए बच्चे को बुलाया। रामनगर निवासी बच्चे सागर ने ड्रा की पर्ची निकाली, जिसके आधार पर आरक्षण प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
पहले पहुंच गए डीसी, बाद में आए ईओ
बैठक के लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया। मगर दोपहर 12:10 बजे उपायुक्त सभागार में पार्षदों और मेयर के साथ पहुंच गए। उन्होंने ईओ के बारे में पूछा तो वह सभागार में नहीं थे। उपायुक्त ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यह क्या मतलब है। जब बैठक का समय 12 बजे है तो ईओ अभी तक पहुंचे क्यों नहीं। पांच मिनट बाद ईओ अरविंद बाल्याण की सभागार में एंट्री हुई।
अब यह होगी स्थिति
वार्ड नंबर 1 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 2 - सामान्य वर्ग (महिला)
वार्ड नंबर 3 - सामान्य वर्ग (महिला)
वार्ड नंबर 4 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 5 - सामान्य वर्ग (महिला)
वार्ड नंबर 6 - अनुसूचित जाति वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 7 - बीसी वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 8 - बीसी वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 9 - अनुसूचित जाति वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 10 - अनुसूचित जाति वर्ग (महिला)
वार्ड नंबर 11 - सामान्य वर्ग (महिला)
वार्ड नंबर 12 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 13 - सामान्य वर्ग (महिला)
वार्ड नंबर 14 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 15 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 16 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 17 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 18 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 19 - सामान्य वर्ग (महिला या पुरुष)
वार्ड नंबर 20 - सामान्य वर्ग (महिला)
वार्ड नंबर 2, 3 और 20 में पहले ही महिला पार्षद
ड्रा के दौरान सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 3 व वार्ड 20 में पहले से ही महिला पार्षद हैं। वार्ड 2 से कमला बंसल, वार्ड नंबर 3 से शालू दीवान, जबकि वार्ड 20 से रेखा ऐरन पार्षद है। पिछली बार भी इन वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था।
ड्रा के दौरान मेरा वार्ड 5 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। आगामी चुनाव के लिए वार्डवासियों के साथ चर्चा करेंगे। अब पत्नी को चुनाव लड़वाएंगे, ताकि फिर से वार्ड को विकसित किया जा सके।
भीम महाजन, डिप्टी मेयर