फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   केजरीवाल 31 मार्च को अपनी जन्मभूमि से करेंगे चुनावी अभियान का श्रीगणेश

केजरीवाल 31 मार्च को अपनी जन्मभूमि से करेंगे चुनावी अभियान का श्रीगणेश

Thu, 29 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल 31 मार्च को अपनी जन्मभूमि से करेंगे चुनावी अभियान का श्रीगणेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
हिसार में हरियाणा बचाओ रैली के दौरान राज्य में चुनावी बिगुल बजा चुके दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 31 मार्च को अपनी जन्मभूमि सिवानी से अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे। शहर के बालाजी मंदिर में आयोजित जागरण में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे।
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। गत 25 मार्च को हिसार में आयोजित हरियाणा बचाओ रैली में सीएम अरविंद केजरीवाल इसकी विधिवत रूप से घोषणा भी कर चुके हैं। हरियाणा से जुड़े गंभीर विषयों को लेकर चुनावी शंखनाद के बाद सीएम केजरीवाल चुनावी अभियान का श्रीगणेश 31 मार्च को अपनी जन्म स्थली सिवानी से करेंगे। दिल्ली की सियासत में कदम रखने के बाद दूसरी बार और सीएम बनने के बाद पहली बार अपने शहर में आ रहे केजरीवाल के सम्मान में शहर के महाराजा अग्रसेन भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में शहरभर के सभी आम और खास के अलावा उनके परिचितों को आमंत्रित किया गया है। यहां वे अपने शहर के लोगों से ना केवल पार्टी से जुड़ने की अपील करेंगे बल्कि उनसे दिल की बात करेंगे।
विज्ञापन

तीन जिलों में रोड शो करेंगे केजरीवाल
दिल्ली के सीएम सिवानी आने से पहले राज्य में रोड शो भी करेंगे। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ से वे इसकी शुरूआत करेंगे। इस रोड शो में वे राज्य के झज्जर, रोहतक और भिवानी समेत तीन जिलों को कवर करेंगे। रोड शो के बाद केजरीवाल अपने पैतृक शहर सिवानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के वर्करों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में जाएंगे केजरीवाल
अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 30 के उपर बने चाचा मुरारी लाल के घर में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल इस दौरान अनाज मंडी में अपने परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। उनके इस समारोह को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है वहीं परिजन भी खासे उत्साहित हैं। अरविंद के चाचा गिरधारी लाल ने बताया कि केजरीवाल के स्वागत के लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed