फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गोल्ड मेडल विजेता निर्मला बूरा ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

गोल्ड मेडल विजेता निर्मला बूरा ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Mon, 21 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडल विजेता निर्मला बूरा ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
यूएसए में वर्ल्ड पुलिस गेम में 53 किलोग्राम भारवर्ग में रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली घिराय गांव की बेटी निर्मला बूरा का रविवार को पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और पंचायत ने स्वागत किया। गांव के सरपंच राजेश बूरा ने पहलवान को बधाई दी। निर्मला ने 2010 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक हासिल कर देश, प्रदेश और गांव का नाम विश्व भर में रोशन किया था।
2020 में ओलंपिक में गोल्ड जीतना लक्ष्य
बूरा ने कहा कि 15 सालों से देश के लिए कुश्ती खेल रही हूं। 2008 में सब इंस्पेक्टर बनाया गया था, मेरे बाद के जो खिलाड़ी आए, उनको सरकार ने बड़े पदों से नवाजा है। बूरा ने कहा कि भले ही सरकार मुझे बड़ा पद न दें, लेकिन मेरा मकसद सिर्फ देश के लिए खेलने और देश की झोली को पदकों से भरना है। मुझे इस बात का मलाल जरूर है कि सरकार मेरी उपलब्धियों को कहीं न कहीं अनदेखा कर रही है। अब मेरा अगला लक्ष्य 2020 में जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स पर है। विवाह के सवाल पर कहा कि अभी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना चाहती हूं। इसके बाद ही शादी की बात होगी। निर्मला का कहना है कि वैसे अब मैं आगामी स्पर्धाओं में कुश्ती के 48 किलो वजन में खेलूंगी। अक्तूबर में पूना और नवंबर में भोपाल में नेशनल कुश्ती गेम होंगे।
विज्ञापन

मेरे नाम से बने रेसलिंग हॉल में सुविधाओं की कमी
जब निर्मला ने 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक हासिल किया था, तब हुड्डा सरकार ने खुश होकर गांव में रेसलिंग हॉल बनवाया था। हॉल तो बन गया, लेकिन उसमें खिलाड़ियों के लिए न तो कोच हैं और न ही प्रैक्टिस के लिए कोई भी सामान। निर्मला ने सरकार से कोच की रखने और प्रैक्टिस का सामान उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच राजेश बूरा और ग्रामीणों ने कहा कि गांव की लाडली बेटी निर्मला देवी ने जिस तरह से देश का नाम चमकाया है, इस बेटी को सरकार डीएसपी बनाएं। इस दौरान मांगेराम, प्रदीप कुमार, रमेश पहलवान, शीलू, सोमित, विजय पहलवान, कुलदीप सिंह, पीटीआई ईश्वर, महासिंह, संदीप कुमार, बीर सिंह आदि मौजूद थे।

फोटो 06
सरकार से निर्मला को डीएसपी बनाए जाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed