फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   9 lakh 10 thousand cheated in the name of sending to Germany, case registered against three people

Hisar News: जर्मनी भेजने के नाम पर ठगे 9 लाख 10 हजार, तीन लोगों पर केस दर्ज

Mon, 30 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
9 lakh 10 thousand cheated in the name of sending to Germany, case registered against three people
सिवानी मंडी। गांव लीलस के एक व्यक्ति के साथ वर्क परमिट पर जर्मनी भेजने के नाम पर 9 लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भोड़िया बिश्नोईयान के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव लीलस निवासी चंद्र मोहन ने बताया कि गांव भोड़िया बिश्नोईयान निवासी प्रमोद से 9 लाख 10 हजार रुपये में जर्मनी में वर्क परमिट पर भेजने की बात हुई। इस मामले में जब उन्होंने आदमपुर में स्थित उनके कार्यालय में संपर्क किया तो वहां आरोपी प्रमोद के साथ सीताराम व पवन भी मौजूद थे। उनको 9 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। चंद्र मोहन ने बताया कि आरोपियों ने फरवरी 2024 में क्रोएशिया का टूरिस्ट वीजा दिया और 15 मई 2024 को दिल्ली से दुबई की टिकट और दुबई से जागरेब की टिकट मेरे लिए जारी करवाई।
विज्ञापन

आरोपियों ने इसके अलावा 15 मई 2024 से 22 मई 2024 तक उसके नाम पर होटल भी बुक करवाया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें सूचना दी कि उनका पासपोर्ट स्कैन नहीं हुआ जिसकी वजह से टिकट रद्द करवा रहे हैं। दोबारा से टिकट जारी किया जाएगा 28 मई को सूचना दी और कहा कि आपका पासपोर्ट गुम हो गया है जिसके कारण उनकी राशि वापस कर दी जाएगी। लेकिन उसके बाद से आरोपियों का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed