फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8,500 cases transferred as soon as Barwala court opens, updates also made on e-court portal

Hisar News: बरवाला कोर्ट शुरू होते ही 8,500 केस ट्रांसफर, ई-कोर्ट पोर्टल पर भी हुए अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
8,500 cases transferred as soon as Barwala court opens, updates also made on e-court portal
हिसार। बरवाला उपमंडल स्तरीय न्यायालय के विधिवत शुभारंभ के साथ ही हिसार न्यायालय से उकलाना और बरवाला थाना क्षेत्र से जुड़े करीब 8,500 से अधिक मामलों को बरवाला कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। ये सभी मामले एसडीजेएम स्तर की अदालतों से ट्रांसफर किए गए हैं और अब इनकी सुनवाई बरवाला कोर्ट में ही होगी। 12 जनवरी से चरणबद्ध तरीके से केस ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद सभी मामले ई-कोर्ट पोर्टल पर भी अपडेट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन हिसार के प्रधान संदीप बूरा ने बताया कि अब पक्षकार और अधिवक्ता ऑनलाइन ही केस की स्थिति, अगली तारीख और संबंधित अदालत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि वकीलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट प्रशासन से विस्तृत डाटा भी मांगा गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कौन सा मामला बरवाला की किस अदालत और किस न्यायिक अधिकारी के समक्ष सूचीबद्ध है।
विज्ञापन

बरवाला कोर्ट में स्थानांतरित मामलों में चोरी, धोखाधड़ी, मारपीट, घरेलू हिंसा, सड़क हादसे, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट सहित गंभीर और सामान्य प्रकृति के आपराधिक मामले शामिल हैं। अधिकतर केस उकलाना और बरवाला थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। इन मामलों की सुनवाई बरवाला कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमआईसी) स्तर की अदालतों में होगी। स्थानांतरण के साथ ही सभी मामलों की आगामी तारीखें भी तय कर दी गई हैं। इससे एक ओर हिसार कोर्ट पर लंबित मामलों का दबाव कम होगा, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर सुलभ और त्वरित न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed