फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अव्यवस्था : राजस्थान और झारखंड की आठ टीमों के 155 खिलाड़ी और बाथरूम सिर्फ दो

अव्यवस्था : राजस्थान और झारखंड की आठ टीमों के 155 खिलाड़ी और बाथरूम सिर्फ दो

Fri, 11 Jan 2019 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था : राजस्थान और झारखंड की आठ टीमों के 155 खिलाड़ी और बाथरूम सिर्फ दो
अव्यवस्था : राजस्थान और झारखंड की आठ टीमों के 155 खिलाड़ी और बाथरूम सिर्फ दो
विज्ञापन

हिसार। नेशनल स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए बाहर से आई टीमों के ठहरने का इंतजाम शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों में किया गया है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इन स्कूलों में टॉयलेट, रहने, सोने, सर्दी से बचने आदि के तो पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन बाथरूम की व्यवस्था उचित नहीं है। अव्यवस्था इस कदर है कि राजस्थान और झारखंड की आठ टीमों के 155 खिलाड़ियों को नहाने के लिए मात्र दो बाथरूम हैं।
स्कूलों में बाथरूम की जरूरत नहीं होती, जिस कारण स्कूलों में बाथरूम आमतौर पर छोटे और एक-एक ही बनाए जाते हैं। ऐसे में यहां ठहरने वाले खिलाड़ियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर स्टेडियम पहुंचने और समय पर नहाने के लिए खिलाड़ियों को 3-4 घंटे पहले उठना पड़ता है, ताकि सभी खिलाड़ी समय पर स्नान कर सकें। ऐसे में खिलाड़ियों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 के आईडी डीएवी स्कूल में ठहरी राजस्थान व झारखंड की टीमों को नहाने के लिए सिर्फ एक-एक ही बाथरूम मिला हुआ है। इसकी वजह से टीम के खिलाड़ियों को नहाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस स्कूल में राजस्थान और झारखंड की दो-दो टीमें हॉकी व दो-दो टीमें हैंडबाल की रुकी हुई हैं। स्कूल में नहाने के लिए सिर्फ दो ही बाथरूम हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को हो रही है। नहाने के लिए सुबह के समय काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इस से खिलाड़ी मैदान तक पहुंचने में भी लेट हो जाते हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि लड़कियों के ठहराने की व्यवस्था धर्मशालाओं में करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्कूल में एक राज्य के खिलाड़ी
महाबीर स्टेडियम में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की रहने की व्यवस्था शहर के स्कूूलों में की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा एक स्कूल में एक राज्य की चार टीमों के 75 खिलाड़ियों को ठहराया गया है। कई स्कूलों में दो-दो राज जिसकी वजह से कई स्कूूूलों में खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
---
इन स्कूलों में ठहरी हैं ये टीमें
टीम ------- खिलाड़ियों की संख्या ---------- स्कूूल का नाम
1. तेलंगाना व उत्तराखंड- 150- गवर्नमेंट गर्ल सी. से. स्कूल सुशीला भवन रोड
2. राजस्थान व गुजरात- 150 - गुरु जंभेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3. दिल्ली - 75 - जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
4. विद्या भारती - 68 - सेंट सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल
5. पंजाब, चंडीगढ़ - 150 - ब्लूमिंग डेल्स सी. सेकेंडरी स्कूल
6. जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश - 150- सीआर पब्लिक स्कूल
7. उत्तर प्रदेश - 75 - गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर।
8. मध्यप्रदेश - 75 - जेएन आर्य स्कूल
9. पश्चिम बंगाल - 75 - सीएवी स्कूल
10- छतीसगढ़ - 75 - गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल पटेल नगर
11. मणिपुर - 22 - गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर
12. हरियाणा - 75 - वेद सीनियर सेकेंडरी स्कूल
13. महाराष्ट्र - 75 - होली चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल
14. उड़ीसा - 40 - सेंट मैरीज स्कूल
15. तमिलनाडु व केरल- 40- सिद्धार्थ इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
16. कर्नाटक - 67- होली एंजल स्कूल
17. आईपीएसई लड़के - 35- केएल आर्य डीएवी स्कूल कैमरी रोड
18. एनवीएस - 36- एनवाईपीएस
19. पुडुचेेरी, वेस्ट बंगाल- 95- एचकेएसडी
20. आंध्र प्रदेश -75- श्री राम आइडियल स्कूल सेक्टर -14
21. सीबीएसई झारखंड, राजस्थान - 175- आईडी डीएवी सेक्टर -14
22. बिहार - 75- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed