फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पुरानी अनाज मंडी में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए

पुरानी अनाज मंडी में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए

Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उकलाना मंडी।
पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार को चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी व अन्य सामान चुरा लिया। दीपक एग्रीकल्चर दुकान के मुनीम कर्म सिंह ने थाना उकलाना में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के अनुसार रात को रोजाना की तरह से दुकान को बंद करके घर गए थे। मंगलवार की सुबह दुकान पर आए तो देखा तक दरवाजे के ताले तोड़े टूटे पड़े हैं। चोरों ने 6800 रुपये की नगदी पर व अन्य कागजों पर हाथ साफ कर रखा है। इसके अलावा पड़ोस में गंगाजल, जगदीश राय व दीपक की दुकान के भी ताले टूटे पाए गए मगर यहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। पुलिस ने कर्म सिंह की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी घटना ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। एक सीसीटीवी में दो युवक मुंह ढांपे नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कैमरे में आई फुटेज की पहचाने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------------
सभा प्रत्येक गांव में किसान असेंबली बुलाएगी
उकलाना मंडी। किसान सभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि बकाया मुआवजा व कर्ज माफी की मांग को लेकर सभा उकलाना उप तहसील के प्रत्येक गांव में किसान असेंबली की बैठक करेगी। सरकारी नीतियों के विरोध में आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में मोलड़ सिंह आर्य, भूप सिंह, सूबे सिंह, दयानंद, धर्मबीर, भरथूराम जगदीश कुंडू, इंद्र सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
उकलाना में विकास का टोटा नहीं रहेगा : श्रीनिवास
उकलाना मंडी। भाजपा नेता एवं हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने दावा किया कि है कि भले ही हलका उकलाना में भाजपा का विधायक न हो, मुख्यमंत्री हलके में विकास का टोटा नहीं रहने देंगे। गोयल सोमवार रात्रि राजेश कुमार सैन की पुत्री के विवाह में समारोह में भाग लेने आए थे। गोयल ने बताया कि प्रदेश भर में पार्टी विस्तारक अभियान चल रहा है, उकलाना में भी यह अभियान जोरों पर है। उकलाना में 265 करोड़ की राशि विकास कार्यों पर खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed