{"_id":"5a1b12104f1c1b156b8b884c","slug":"81511723536-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 घंटे बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाए बहाल, थाने चौकियों में वापस लौटा पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 घंटे बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाए बहाल, थाने चौकियों में वापस लौटा पुलिस बल
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
करीब 43 घंटे बाद जींद-रोहतक की रैलियों के खत्म होते ही मोबाइल इंटरनेट की सेवा फिर से बहाल कर दी गई। जिला प्रशासन की टीम रविवार दिनभर अलग-अलग एरिया में गश्त करती रही। देर रात सभी पुलिसकर्मियों को फिर से अपने मूल ड्यूटी स्थल पर भेज दिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से रविवार सुबह करीब सात बजे से जींद-रोहतक की ओर जाने वाले रूट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील एरिया में बनाए गए नाकों पर पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस भी तैनात की गई थी। इसमें मय्यड़ गांव के पास सेकंड टू में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की एक कंपनी को हिसार की पुलिस लाइन में भी अलर्ट पर रखा गया था। जींद की ओर जाने वाले रूट पर बरवाला, उकलाना, नारनौंद में पुलिस के नाके लगाए गए थे। एसपी मनीषा चौधरी ने खुद अलग-अलग एरिया में मुआयना किया और स्थिति का जायजा लिया। सभी नाकों पर पुलिस बल को अलर्ट रहने का निर्देेश दिया गया था। मय्यड़ को सबसे संवेदनशील एरिया की लिस्ट में रखा गया था। इसके चलते यहां डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा को नियुक्त किया गया। था। उनके साथ पुलिस की एक कंपनी के साथ फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस लगाई गई थी।
रैलियां शांतिपूर्वक निपटने के बाद जिला प्रशासन ने शाम पांच बजे मीटिंग की। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट से उनके एरिया का ब्योरा लिया गया। जिले के सभी 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने शांति का मैसेज दिया। इसके बाद प्रशासन ने मोबाइल सेवाओं को फिर से सुचारु करने के आदेश जारी किए। रविवार शाम छह बजे मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से सुचारु हो गईं। इन सेवाओं को बिना किसी नोटिस शुक्रवार रात 11 बजे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट वापस विभागों में भेजे
सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए नियुक्त 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविवार देर रात वापस अपने विभागों में भेज दिए गए। सोमवार से सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन ने 24 नवंबर को 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे। इसमें 11 को हिसार और सात को हांसी एरिया में तैनात किया था।
ओवरऑल इंचार्ज पीपला मोड़ तक पहुंचे
ओवरऑल इंचार्ज एडीसी एएस मान और नोडल अफसर एसडीएम परमजीत सिंह की टीम ने हिसार नेशनल हाईवे पर निरीक्षण किया। हिसार शहर से एनएच-9 पर रोहतक के बॉर्डर पीपला मोड़ तक जांच की। बीच-बीच में लगाए गए पुलिस नाकों पर रुक कर उन्हें अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
जिले में तैनात किया गया पुुलिस बल वापस मूल ड्यूटी स्थल पर भेज दिया गया है। मैंने खुद कई जगह मुआयना किया था। जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रही। हांसी-जींद भेजी गई फोर्स भी वापस आ गई।
-मनीषा चौधरी, एसपी, हिसार
सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगातार कंट्रोल रूम को अपनी रिपोर्ट दे रहे थे। जिले में शांति व्यवस्था कायम रही। रविवार शाम मोबाइल इंटरनेट की सेवाओं को भी बहाल करा दिया गया है।
-एएस मान, एडीसी, हिसार