फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आसमान में छाए स्मॉग लोगों को आंखों में जलन

आसमान में छाए स्मॉग लोगों को आंखों में जलन

Fri, 03 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए स्मॉग लोगों को आंखों में जलन
आसमान में छाए स्मॉग से लोगों को आंखों में जलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
मौसम का मिजाज वीरवार को बदला हुआ दिखा। दोपहर बाद आसमान में धूल, धुंध, धुआं का मिश्रण से बना स्मॉग नजर आया। इसके चलते शाम चार बजे ही सूर्यास्त जैसा मौसम बन गया।

मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। वीरवार सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही। दोपहर को आसमान में धूप दिखी। धूल, धुुआं का मिश्रण होने के कारण दोपहर को भी तेज धूप नहीं रही। शाम करीब चार बजे बाद ही स्मॉग जैसे हालात बन गए। माना जा रहा है कि आसपास के एरिया में जलाई जा रही पराली के कारण धुआं भी फैल गया है। आसमान में छाया स्मॉग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी है। वहीं आंखों में भी जलन हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मौसम में यह बदलाव हवा की दिशा बदलने से हो रहा है। इन दिनों सुबह के समय तापमान में गिरावट के साथ हल्की धुंध छाई रहेगी। आने वाले दिनों में स्मॉग की समस्या ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। इस मौसम में वातावरण में पानी के कण अधिक होते हैं। धुएं में कार्बन के कणों के होने के कारण दोनों का मिश्रण हो जाता है। जिस कारण धुआं ऊपर नहीं जा पाता। जो वातावरण में फैल रहा है। यह स्मॉग तेज हवा चलने पर खत्म होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान रात्रि तापमान में गिरावट के साथ सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed