फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कई गांवों के लिए मुसीबतों की बरसात

कई गांवों के लिए मुसीबतों की बरसात

Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
कई गांवों के लिए मुसीबतों की बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बरसाती पानी लाडवा, सिंहवा, डाबड़ा, सातरोड़, धान्सू, मिर्जापुर, बहबलपुर सहित कई गांवों के लिए मुसीबत बन गया है। इनमें से पांच गांवों में तो छात्र-छात्राओं को जूते निकालकर कई फुट भरे बरसाती पानी से गुजरते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। पिछले एक महीने से स्कूल में बना टायलेट बंद है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जुलाई के आखिरी दिन में बरसा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। गांव लाडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में तीन फीट पानी भर गया है। यहां छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए दो से तीन फीट पानी के बीच से आना पड़ता है। स्कूल परिसर में भी चारों ओर पानी भरा होने के कारण छात्राएं अपने टॉयलेट तक नहीं जा पाती। पानी की टंकी भी बरसाती पानी से घिरी होने के कारण छात्र-छात्राओं को अपने घर से पानी लाना पड़ता है। स्कूल के कई कमरों के फर्श धस चुका है। स्कूल प्रशासन की ओर से गांव के सरपंच से लेकर शिक्षा अधिकारी तक सभी को गुहार लगाई जा चुकी है। किसी ओर से भी समाधान नहीं हो सका। पिछली बरसात का पानी निकलने से पहले ही दोबारा से पानी भर गया। गांव सातरोड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में भी बरसाती पानी भरा हुआ है। पानी सड़ने के कारण बच्चों को बदबू में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिंहवा में ओवरफ्लो हुए जोहड़
गांव सिंहवा खास में गांव में प्रवेश के रास्ते पर ही बरसात का पानी भर गया है। कई घरों के गेट तक पानी आ गया है। बरसात के पानी से जोहड़ ओवरफ्लो हो रहे हैं। गांव की गलियों में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों को अपने घर जाने के लिए भी परेशानी सहनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी फैलने की आशंका
गांव सातरोड़ में बीएचपी कॉलोनी, हरिदास मंदिर सहित कई अन्य एरिया में बरसाती पानी मुसीबत बना हुुआ है। यहां कुछ गलियों में पानी भरा हुआ है। लोगों को यहां बीमारी फैलने की आशंका सता रही है। प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी यहां से पानी की निकासी नहीं हो रही।

पशुओं के लिए भी खतरा बढ़ा
धान्सू, बहबलपुर, सातरोड़, मिर्जापुर गांव समेत कई एरिया में पानी भरा हुआ है, जिस कारण फसलें खराब होने की चिंता सता रही है। बाहरी एरिया में भरे पानी के कारण यहां बीमारी होने का डर सता रहा है। जोहड़ भी गंदे पानी से भर गया है। ऐसे में पशुओं के लिए भी खतरा बढ़ रहा है।

-तीन फुट तक भरा पानी, स्कूल नहीं जा पा रहीं पांच गांवों की छात्राएं
सात गांवों में मुसीबतों की बरसात, कई फुट तक भरा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed