फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8-year-old boy crushed by speeding car, family protests demanding arrest of driver

Hisar News: तेज रफ्तार कार ने 8 साल के बच्चे को कुचला, चालक की गिरफ्तारी के लिए परिजनों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
8-year-old boy crushed by speeding car, family protests demanding arrest of driver
विज्ञापन





हिसार। आदमपुर गांव में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने आठ साल के बच्चे सौरव कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि परिजनों ने सड़क पर शव रखकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए जाम लगा हंगामा किया। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा देर शाम तक जारी रहा।
आदमपुर थाना प्रभारी विकास ने बताया कि सौरव कुमार का परिवार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है और वर्तमान में आदमपुर मंडी के पास रहता है। बच्चे के चाचा आनंद मोहन पटेल ने बताया कि सौरव दूध लेकर लौट रहा था, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हो गया, लेकिन पुलिस ने शनिवार शाम से रविवार शाम तक आरोपी चालक को ट्रेस या गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

अनाज मंडी बंद करने की दी चेतावनी
हंगामे के दौरान अनाज मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो अनाज मंडी बंद कर दी जाएगी और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। आदमपुर थाना प्रभारी विकास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। हंगामे के दौरान लोग अनाज मंडी पहुंचे और विरोध शुरू किया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed