फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   8 km wind increases cold

आठ किमी. की गति से चली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 17 Jan 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
8 km wind increases cold
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से दिन भर बादल छाये रहे। साथ ही आठ किलोमीटर की गति से चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। इसका असर यह हुआ कि दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 17 जनवरी को कहीं-कहीं बादल या गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि इस माह में अब तक 3.4 एमएम बारिश हो चुकी है। 6 जनवरी को 1.3 एमएम, 7 जनवरी को 0.3 एमएम व 13 जनवरी को 1.8 एमएम बारिश हुई थी। वीरवार सुबह से ही बादल छाये रहे। हालांकि सुबह 10 बजे एक बार सूर्य देवता ने दर्शन दिए। मगर कुछ ही देर में दोबारा से बादल छा गए। बादलवाही व तेज हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। वहीं देर शाम तक बादल छाये रहे। सुबह साढ़े आठ बजे वातावरण में नमी की मात्रा 97 प्रतिशत थी, जो शाम साढ़े पांच बजे घटकर 77 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन

चार दिनों में दिन के तापमान में आठ डिग्री से ज्यादा की गिरावट
पिछले चार दिनों में दिन के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। 12 जनवरी को दिन का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को 12.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया
विज्ञापन

तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
12 जनवरी-21.5-6.3
13 जनवरी-18.5-13.2
14 जनवरी-15.2-3.5
15 जनवरी-14.6-2.6
16 जनवरी-12.9-5.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed