{"_id":"5faaeae18ebc3e9b9d118ba8","slug":"8-corona-patient-s-death-and-191-new-patient-in-hisar-hisar-news-rtk5822044130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार एक ही दिन में कोरोना से आठ लोगों की मौत, 191 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार एक ही दिन में कोरोना से आठ लोगों की मौत, 191 नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। जिले में मंगलवार को आठ मरीजों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही दिन में आठ कोविड-19 मौत हुई हैं। इससे पहले सबसे अधिक 5 मौत एक ही दिन में हुई थीं। इनको मिलाकर जिले में कोविड-19 से मौत की कुल संख्या 160 हो गई है। इसके अलावा मंगलवार को 191 नए कोरोना संक्रमित केस भी मिले। इन्हें मिलाकर जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 12127 हो गया है।
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार ये सभी मृतक गंभीर हालत के थे और वेंटिलेटर पर रखे गए थे। इनमें से एक थुराना गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, डीएन कॉलेज रोड एरिया निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, संत नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, बुगाना गांव निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग, हांसी की बोगा मंडी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और लाजपत नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें से तीन मृतक सीएमसी अस्पताल, एक आधार अस्पताल, दो जिंदल अस्पताल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और एक शांति देवी अस्पताल में दाखिल थे। विभाग के अनुसार यह सभी मृतक मरीज निमोनिया, दिल की बीमारी, लीवर की खराबी, अधिक उम्र, बीपी, हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। अभी तक विभाग को हांसी निवासी मृतक संक्रमित मरीज की मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कोरोना संक्रमित मृतक व्यक्ति कोरोना के अलावा डायलिसिस पर था। नोडल अधिकारी सीएमओ डॉ. राजेश चौहान ने बताया कि फिलहाल मृतक की हिस्ट्री जुटाई जा रही है।
रिकवरी रेट 82.31 प्रतिशत रहा
मंगलवार शाम को विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में 191 कोरोना केस मिले हैं, जबकि सोमवार को 200 से अधिक केस मिले थे। अब इनको मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 12127 हो गया है। इनमें से अब तक जिले के 9982 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं, जबकि 1986 एक्टिव केस हैं। मंगलवार को रिकवरी रेट 82.31 प्रतिशत रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी की हिस्ट्री जुटाने में लगी हुई हैं।