फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   76 years old man died from corona, 107 new case found

76 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 107 मिले नए कोरोना केस

Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
76 years old man died from corona,  107 new case found
जिले में शुक्रवार को 76 वर्षीय बुजुर्ग सहित दो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसी के साथ विभाग द्वारा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर और हांसी के मॉडल टाउन निवासी पुराना संक्रमित मृतक महिला की गिनती जिले में कर ली गई है। अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की मौत की संख्या का आंकड़ा 100 हो गया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मृतक 76 वर्षीय बुजुर्ग शहर के शांतनिगर और दूसरा मृतक भाटला गांव का रहने वाला था। ये दोनों ही शहर के जिंदल अस्पताल में दाखिल थे और दोनों ही गंभीर हालत के चलते वेंटीलेटर पर रखे गए थे। इनमें से एक मृतक शुगर सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था। शुक्रवार शाम को आई रिपोर्ट में 107 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 7950 हो गया है। फिलहाल जिले में 959 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 6891 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। मगर अब अधिक केस मिले हैं तो कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट भी घटा है, जो 86.68 हो गया है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
आईसीआई बैंक का कर्मचारी, एफसीआई का कर्मचारी, एचएयू का इंजीनियर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी, प्रॉपर्टी डीलर, फल विक्रेता, स्पिनिंग मिल के छह मजदूर, बहुउद्देशीय कर्मचारी, वीडीआरएल लैब का लैब टेक्नीशियन, बायोकेमिस्ट्री का टेक्नीशियन, जूनियर रेजिडेंट, स्टाफ नर्स, बांडाहेड़ी गांव का अध्यापक, तीन सीनियर सिटीजन सहित अन्य लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed