फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टरों के विकास के लिए एक मंच पर आएगी सभी एसोसिएशन

सेक्टरों के विकास के लिए एक मंच पर आएगी सभी एसोसिएशन

Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
सेक्टरों के विकास के लिए एक मंच पर आएगी सभी एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नगर निगम प्रशासन द्वारा कथित तौर पर की जा रही सेक्टरों की उपेक्षा के खिलाफ अब शहर की सभी सेक्टर एसोसिएशन एक मंच पर आएगी। शनिवार 30 मार्च को सभी सेक्टर एसोसिएशन की बैठक सेक्टर-13 के कम्यूनिटी सेंटर में होगी, जिसमें निगम प्रशासन की उपेक्षा पर विचार-विमर्श करते हुए सेक्टरों के विकास का एजेंडा तय किया जाएगा। इसके बाद सभी सेक्टर एसोसिएशन सेक्टरों के हिसाब से अपनी मांगें व समस्याएं निगम प्रशासन के समक्ष रखेंगी।
सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र श्योराण ने बताया कि नगर निगम प्रशासन पिछले काफी समय से न केवल सेक्टरों की उपेक्षा कर रहा है, बल्कि विकास कार्यों में भी लापरवाही बरत रहा है। यही नहीं, बार-बार मांग किए जाने के बावजूद आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। उन्होंने सेक्टर 16-17 एवं 13 पार्ट-2 क्षेत्र की एक मांग का हवाला देते हुए बताया कि पिछले डेढ़ साल में लगभग 20 बार मांग की जा चुकी है कि सेक्टरों में बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की जाए। हर बार आश्वासन दिया गया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी कहते हैं कि अगली बार सेक्टरों में बैंच उपलब्ध करवाए जाएंगे, अब कहीं और दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

श्योराण ने कहा कि पार्कों का रखरखाव व सौंदर्यीकरण फिलहाल निगम प्रशासन ने सेक्टर एसोसिएशनों को दे रखा है, लेकिन इसका पैसा समय पर जारी नहीं किया जा रहा। इस संबंध में वीरवार को विभिन्न सेक्टरों के पदाधिकारी निगम अधिकारियों से मिले हैं और मांग की कि पेमेंट समय पर की जाए, अन्यथा ये पार्क एसोसिएशनों से वापस ले लिए जाएं। इसके अलावा पार्कों व ग्रीन बेल्ट का रेट पूरे शहर का एक करने की मांग भी की गई। निगम अधिकारियों से मिलने वालों में अमरलाल बूरा, सतपाल ठाकुर, राजेश भुंबक, राजेंद्र बेरवाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed