{"_id":"5a9af6df4f1c1bc65c8b54a6","slug":"71520105183-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहबलपुर की पंचायत ने समय से पहले होलिका जलाने वाले को माफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहबलपुर की पंचायत ने समय से पहले होलिका जलाने वाले को माफ किया
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुलखनी।
गांव बहबलपुर में बीते वीरवार होली पर बिना पूजन किए समय से पहले होलिका का दहन करने के मामले में शनिवार को नंबरदार जगमाल की अध्यक्षता में पंचायत हुई। सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
नंबरदार जगमाल ने कहा कि वीरवार को होली की पूजा के समय जो घटनाक्रम हुआ उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसका पता चल गया है और पंचायत में मौजूद है। ग्रामीण फैसला करें कि उसको क्या सजा दी जाए। ग्रामीणों ने कहा होलिका की पूजा किए बिना शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। ऐसे इंसान को किसी सूरत में बख्शा ना जाए। पंचायत की तरफ से सजा दी जाए। सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल ने भी कहा कि घटना का उन्हें भी बेहद दुख है। यह पूरा प्रकरण निंदनीय है। आरोपी पक्ष की तरफ से पंचायत में हाथ जोड़कर माफी मांगी गई। आरोपी ने कहा कि उनसे जो हुआ नशे के चलते हुए भविष्य में ऐसी गलती फिर नहीं होगी। पंचायत ने आरोपी सत्यनारायण को माफ कर दिया।