{"_id":"59fa1de94f1c1bb6678b8cc9","slug":"71509563881-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल में बच्चा छोड़ गायब हुआ शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल में बच्चा छोड़ गायब हुआ शख्स
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिविल अस्पताल में बुधवार को एक अनजान आदमी करीब 10 महीने का बच्चा एक युवक को देकर चंपत हो गया। उसने कहा कि वह बच्चे के लिए दूध लेकर आ रहा है और लौटा नहीं। फिर युवक ने बच्चे को इमरजेंसी में स्टाफ को सौंपा। स्टाफ बच्चे के पिता के आने का इंतजार करती रहा। बाद में बच्चे को नीकू में दाखिल कराकर पुलिस को सूचना दी गई।
बिहार का युवक अमित महाबीर कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान पर रह रहा है। दो दिन पहले उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे डिलीवरी के लिए सिविल अस्पताल में लाया। उसने वहां एक बच्चे को जन्म दिया। उसने बताया कि वह सुबह नौ बजे वार्ड के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक अनजान आदमी गोद में करीब 10 महीने के बच्चे को लेकर आया। उसने कहा कि उसका बेटा बीमार है और वह उसे चेकअप कराने के लिए लाया है। फिर उसने बच्चा उसे दे दिया और बोला कि बच्चा भूखा है। मैं इसके लिए दूध लेकर लाता हूं। यह बात कहने के बाद वह चला गया। मगर वह लौट कर नहीं आया। युवक ने बाद में इमरजेंसी में बच्चा स्टाफ को सौंप दिया।
सीसीटीवी फुटेज जांचेंगे : इंस्पेक्टर कविता
नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर कविता ने बताया कि मामले बारे सीडब्ल्यूसी को अवगत करा दिया है। बच्चा सिविल अस्पताल में दाखिल है। उसे बुखार है। हमारी टीम वीरवार को अस्पताल के सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर बच्चे को छोड़कर जाने वाले शख्स की पहचान का प्रयास करेगी।