फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   702 voters will elect six candidat

702 मतदाता करेंगे छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Fri, 27 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 27 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार में हलचल तेज हो गई है। वीरवार को नाम वापसी और नामांकन की जांच के बाद साफ हो गया है कि  इस वर्ष बार  चुनाव में 702 मतदाता तीन पदों के लिए छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


इस बार चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता नौरंग सिंह और एलडी मेहता की देखरेख में संपन्न होगा। पंजाब एवं हरियाणा बार एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर इस बार न्यायालय में नियमित रूप से पैरवी न करने वाले अधिवक्ताओं की सदस्यता रद कर दी गई है।
विज्ञापन


साथ ही जिन अधिवक्ताओं के दो या दो से अधिक जगह पर सदस्यता है उनकी भी दूसरे जगह की सदस्यता रद कर दी गई है। इसके लिए सभी अधिवक्ताओं से एक शपथ पत्र लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ की जांच करने के बाद यह काम किया जा रहा है। वर्ष 2014-15 में बार एसोसिएशन में कुल सदस्यों की संख्या करीब 1356 थी। वर्ष 2015-16 में बार एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या 850 पहुंच गई। इस साल सदस्यों की संख्या 702 रह गई है।
   

प्रधान पद के लिए एडवोकेट रमेश मेहता और गुररतन पाल सिंह किंगरा आमने सामने हैं। उपप्रधान पद के लिए पवन बिशभनोई व भूपेंद्र खट्टर ने नामांकन दाखिल किया हुआ है।


सचिव पद के लिए अमित गोयल व अनूप सिंवर में आमने सामने की टक्कर हैं। नामांकन जांच व वापसी की वीरवार को अंतिम तिथि थी। चार दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम पंाच बजे तक मतदान होगा। संयुक्त सचिव के पद पर किरण कंबोज को निर्विरोध चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed