फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   7 dies in one day of village khedar in Hisar

हरियाणा: हिसार के खेदड़ गांव में एक दिन में सात की मौत, ग्रामीणों में फैली दहशत

Sat, 15 May 2021 10:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 15 May 2021 10:09 AM IST
सार

गांव में एक दिन में सात मौतों से हड़कंप मचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को सैनिटाइज कराने की अपील की है। मृतकों की आयु 70 वर्ष से अधिक है।

विज्ञापन
7 dies in one day of village khedar in Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले के गांव खेदड़ में एक दिन में सात लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को सैनिटाइज करने की अपील की। ब्राह्मण सभा के पूर्व जिला प्रधान दयानंद शर्मा व पूर्व सरपंच शमशेर सिंह शेरू ने बताया कि मरने वालों में अधिकतर लोगों की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है। 

विज्ञापन


वहीं जिन लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें पिछले कुछ दिनों से बुखार था। जानकारों के अनुसार गांव खेदड़ में पिछले काफी दिनों से लगातार अधिक मौतें हो रही हैं। इन मौतों का कारण गांव के लोग कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 45 वर्षीय जयबीर, 54 वर्षीय गोरखा शर्मा, 70 वर्षीय भानपति, 72 वर्षीय बीरमति, 85 वर्षीय मांगे राम, धर्म सिंह की 85 वर्षीय पत्नी, 102 वर्षीय बनवारी शामिल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन गांव की सुध ले व लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए। साथ ही कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए गांव में सैनिटाइजेशन अभियान भी जल्द चलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन बाद 11 हजार से कम संक्रमण के मामले
हरियाणा में संक्रमण के बढ़ते मामले और रिकॉर्ड मौतों के बाद राहत के संकेत मिल रहे हैं। 20 दिन बाद प्रदेश में संक्रमण के मामले 11 हजार के आंकड़े से नीचे दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को 10,608 नए संक्रमित मिले और 14,577 मरीज स्वस्थ हुए। 


हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के केसों में घटौती दर्ज की जा रही है। राज्य के 17 जिलों में नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। रिकवरी दर भी बढ़कर 84.40 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही 15 दिन बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से नीचे 99,007 आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed