{"_id":"6a36e785a3eeb45fee09fdaa","slug":"6768-candidates-to-take-neet-today-security-ring-in-place-from-intersections-to-exam-centers-hisar-news-c-21-hsr1020-894795-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 6768 अभ्यर्थी आज देंगे नीट, चौराहों से केंद्रों तक सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 6768 अभ्यर्थी आज देंगे नीट, चौराहों से केंद्रों तक सुरक्षा घेरा
विज्ञापन
नीट यूजी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त महेंद्र पाल व पुलिस अधीक्
हिसार। जिले में रविवार को होने वाली नीट-2026 परीक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 परीक्षा केंद्रों पर 6768 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों से लेकर प्रमुख चौराहों तक पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा अवधि के दौरान कोचिंग संस्थान, फोटोस्टेट केंद्र और संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उपायुक्त महेंद्र पाल और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था जांची गई। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई जाएंगी।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, जबकि परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम 5:15 बजे से 7 बजे तक वापसी की व्यवस्था रहेगी। इस बार विद्यार्थियों को 15 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
एचएसबी भवन, गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन, दिल्ली रोड
गुरु दक्ष पॉलिटेक्निक कॉलेज, दिल्ली रोड
आर्मी पब्लिक स्कूल, मिलिट्री स्टेशन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मिलिट्री स्टेशन
कॉमर्स ब्लॉक, राजकीय पीजी कॉलेज
सावित्रीबाई फुले ब्लॉक, राजकीय पीजी कॉलेज
कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, हकृवि
कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस, हकृवि
कैंपस स्कूल, हकृवि
पीएम श्री जीएसएसएस गंगवा
गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गंगवा
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहाजपुल
जीएसएसएस पटेल नगर
इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध
मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, टैबलेट, हिडन कैमरा, पेजर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पेन, पेंसिल, पर्स, बेल्ट, पुस्तकें, नोट्स व अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी डीएसपी संजीव कुमार को
यातायात व्यवस्था के लिए डीएसपी संजीव कुमार को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। बरवाला चुंगी, सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक और डाबड़ा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों को बाईपास मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
नीट को लेकर व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस कर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पार्किंग, पेट्रोलिंग और निगरानी के लिए विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगे।
- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, हिसार।