फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   6.75 lakh fraud in the name of getting a job in HKRN, one accused arrested

Hisar News: एचकेआरएन में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.75 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 19 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
6.75 lakh fraud in the name of getting a job in HKRN, one accused arrested
बास। एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को खेड़ी चौपटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वर्ष 2024 में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से 6.75 लाख रुपये ठग लिए थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नारनौंद थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब इस मामले में एक आरोपी को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा प्रभारी एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी जयबीर निवासी रागखेड़ा (कंडेला) को गिरफ्तार किया गया है। एसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी जयबीर ने गांव कापड़ो निवासी सुनील, खेड़ी लोहचब निवासी राजेश व मोहित से एचकेआरएन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर रकम ऐंठी थी। बाद में जब काफी समय बीत गया और नौकरी नहीं मिली तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत नारनौंद थाने में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed