फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   66 years old person died from corona, 190 new infected cases found

66 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत, 190 मिले नए कोरोना केस

Fri, 30 Oct 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
66 years old person died from corona, 190 new infected cases found
जिले में वीरवार को 66 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मृतक न्यू महावीर कॉलोनी का रहने वाला था। विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मृतक गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह शुगर सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त था और सेवक सभा अस्पताल में दाखिल था। वीरवार शाम को आई रिपोर्ट में 190 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9583 हो गया है। इनमें से जिले के 8245 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं और 1210 एक्टिव केस है। वीरवार को अधिक केस मिलने के कारण मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 86.04 हो गया है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
उप सिविल सर्जन डॉक्टर जया गोयल ने बताया कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर व सहायक प्रोफेसर, जीजेयू का सहायक प्रोफेसर, दो एमआर, जिला अस्पताल का डॉक्टर, रिटायर कर्मचारी व डॉक्टर, भकलाना सीएससी का कर्मचारी, सेशन जज का सहायक और क्लर्क सेशन, डिप्टी ब्रांच मैनेजर, ऑटोमोबाइल शॉप का कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी, दो लेक्चरर सहित अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed