{"_id":"60bd1a068ebc3e53dc2f5dc9","slug":"64-new-corona-patient-and-9-death-in-hisar-hisar-news-rtk611836575","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 64 नए मामले और 9 मरीजों को मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 64 नए मामले और 9 मरीजों को मौत
विज्ञापन
कैंप के दौरान वैक्सीनेशन करवाते वरिष्ठ नागरिक। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। जिले में सप्ताह भर से केस मिलने का पॉजिटिव रेट 3.4 प्रतिशत आ रहा है। इससे पहले जिले का पॉजिटिव रेट 6 से प्रतिशत मिल रहा था। रविवार को कोरोना केस कम मिले हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा काफी बढ़ा है। रविवार को कोरोना के 64 नए मामले मिले हैं और 9 मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना से मरने वालों में अधिकतर मरीज ग्रामीण क्षेत्र से हैं और ज्यादातर मेडिकल कॉलेज में दाखिल थे। इनमें चार महिलाएं और एक युवा शामिल हैं। रविवार को 164 मरीज कोरोना से उबरने के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके चलते रिकवरी रेट में भी उछाल आया है।
754 सक्रिय मरीज
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 754 रह गई है। ऐसे में ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 96.96 प्रतिशत हो गया है। वीरवार को मिले केस को मिलाकर मरीजों का कुल आंकड़ा 53482 हो गया है। कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 1031 पर पहुंच गया है। अब तक 51697 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 लैब खोलने के लिए प्रयास जारी
अब जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुद की कोविड-19 लैब खोलने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इसके लिए सेक्टर1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में जगह तलाश कर ली है। अब वहां पर लैब की शुरुआत के लिए व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा अपनी टीम के साथ लगातार कोशिश में लगे हैं। हालांकि, इस बारे में उच्च अधिकारियों की ओर से अनुमति मिल गई है। अब केवल जगह की व्यवस्था करना बाकी है।