फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   630 new corona patient in Hisar

हिसार में 630 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1306 स्वस्थ

Wed, 19 May 2021 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
630 new corona patient in Hisar
हिसार। पिछले दस दिनों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आधा हो गया है। 9 मई को 1328 संक्रमित मिले थे। 18 मई को यह आंकड़ा 630 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को 1306 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। रिकवरी रेट में 2 प्वाइंट का उछाल आया है। वहीं, एक महिला पुलिसकर्मी और 3 सरकारी कर्मियों सहित 20 मरीज संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना से मरने वाली महिला पुलिसकर्मी 41 वर्षीय राजबाला सुल्तानपुर गांव की रहने वाली थी। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 770 हो गया है।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी घर पर ही थी। 16 मई को उसकी मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को पोर्टल पर अपडेट किया है। शहर के कैंप चौक स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आदमपुर निवासी एक मरीज की मौत हो गई। मृतक मरीजों का तीन-चार दिन से अस्पताल में उपचार चल रहा था और उसमें ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षण थे। इस बारे में मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने लक्षण मिलने पर टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि मरीज की मौत शुगर के चलते हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में भी घर घर जाकर लोगों की मॉनीटरिंग करने और सैंपलिंग करने के लिए फील्ड टीम अलग बनाई है। इसके लिए विभाग ने अध्यापकों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास जांच के लिए उपकरण एवं समान आना बाकी है, जिस कारण अभियान शुरू नहीं हो पाया है। समान होने के बाद जल्द भी स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के प्रति जागरूक करने और टेस्टिंग के लिए काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

मृतकों पर 12 महिलाएं
विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र से 11 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है। 9 शहर क्षेत्र से थे। कोरोना से मरने वालों में 12 महिलाएं और बाकी सीनियर सिटीजन शामिल थे। इनमें से 17 मरीज गंभीर हालत के चलते वेंटिलेटर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की घट रही संख्या
जिले में पिछले 4 दिनों से लगातार सक्रिय मरीजों की संख्या घट रही है, जो अच्छे संकेत है। फिलहाल 6709 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 2 दिनों से सक्रिय मरीजों की संख्या घटना अच्छे संकेत है। अब कुल संक्रमित मरीजों 48397 हो गया है। अब तक 40918 लोग कोरोना की जंग जीत का घर लौट चुके हैं। इस समय ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 84.55 प्रतिशत हो गया है। जिले में पिछले 3 दिनों से केस कम मिलने के कारण संक्रमण की दर भी कम हई है। पिछले सप्ताह यह दर 32 थी। अब यह 21 तक आ गई है।
पिछले 10 दिनों का अपडेट
दिन केस मौत
17 मई 830 23
16 मई 713 22
15 मई 773 22
14 मई 1146 29
13 मई 1166 20
12 मई 977 12
11 मई 928 16
10 मई 1147 17
09 मई 1328 15
08 मई 1465 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed