फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   63 institutes of Hisar are taking out more than 50 kg of garbage every day, notice

हिसार के 63 संस्थान रोज 50 किलो से ज्यादा कचरा निकाल रहे, नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
63 institutes of Hisar are taking out more than 50 kg of garbage every day, notice
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने प्रतिदिन 50 किलो से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले 63 सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को नोटिस थमाए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि बार-बार कहने के बावजूद उक्त संस्थान अपने स्तर पर कूड़े का निपटान नहीं कर रहे हैं, जबकि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार इन्हें प्लांट लगाकर अपने स्तर पर कूड़े का निपटान करना है। एनजीटी की तरफ से इन संस्थानों को प्लांट लगाने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिदिन 50 किलोग्राम से अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों और कंपनियों को अपने कचरा निपटान केंद्र स्थापित करना आवश्यक है। ठोस कचरा प्रबंधन और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने ऐसे निर्देश सरकारी और गैर सरकारी सभी संस्थानों व उद्योगों को दिए हैं। ऐसा न करने वालों पर जुर्माने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

नोटिस का देना होगा जवाब
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत आपके संस्थान को अपने स्तर पर कूड़े का निपटान करवाया जाना है। मगर अभी तक आपके संस्थान ने अपने स्तर पर कूड़े का निपटान नहीं किया है। इस बारे में केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा बार-बार रिपोर्ट मांगी जा रही है। एनजीटी बार-बार इस बारे में कार्रवाई रिपोर्ट मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो सकती है कार्रवाई
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल-2016 के अंतर्गत अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों को कचरा डिस्पोज ऑफ स्वयं करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर जुर्माना या दंड दोनों का प्रावधान है। साथ ही निगम इन संस्थानों को सील भी कर सकता है। इसके अलावा दोषी पर एनवायरमेंट एक्ट 1986 के चैप्टर 3 सेक्शन-15 के तहत 1 लाख तक जुर्माना और पांच साल की कैद की सजा भी हो सकती है।

इन निजी संस्थानों को भेजे नोटिस
- विष्णु देवी चूड़ामणि अस्पताल, कैंप चौक
- सर्वोदय अस्पताल, दिल्ली रोड
- सीएमसी अस्पताल, दिल्ली रोड
- मेडिसिटी अस्पताल, सेक्टर 16-17
- लजीज होटल, सेक्टर-15
- गोबिंद पैलेस, सेक्टर-15
- करणदीप होटल, सेक्टर-15
- हरलाल का ढाबा, सेक्टर-15
- जन्नत बार, पीएलए
- सपरा अस्पताल, सेक्टर-15
- रॉयल बार एंड रेस्टोरेंट, कैमरी रोड
- आरोग्य अस्पताल, अर्बन एस्टेट-2
- एमजी क्लब, दिल्ली रोड
- रॉक बार, सेक्टर-14
- जनता होटल, सुशीला भवन रोड
- डीएन कॉलेज, भामाशाह नगर
- एफसी कॉलेज, नजदीक देवी भवन मंदिर
- गोस्वामी अस्पताल, नजदीक धोबी घाट
- खन्ना अस्पताल, नजदीक धोबी घाट
- सेवक सभा अस्पताल, नजदीक धोबी घाट
- आधार अस्पताल, तोशाम रोड
- गीतांजलि अस्पताल, जिंदल चौक
- होली हेल्थ अस्पताल, जिंदल चौक
- सुखदा अस्पताल, दिल्ली रोड
- शारदा अस्पताल, मॉडल टाउन
- भारत अस्पताल, ऋषि नगर
- गांधी अस्पताल, आईटीआई चौक
- एनडी अस्पताल, मॉडल टाउन
- नवजीवन अस्पताल, मॉडल टाउन
- साईं अस्पताल, तोशाम रोड
- होटल प्रेम, डाबड़ा चौक
- होली अस्पताल, तोशाम रोड
- मिलेनियम पैलेस, मलिक चौक
-महात्मा गांधी अस्पताल, आईटीआई चौक
-शीश महल, दिल्ली रोड
- लग्न पैलेस, दिल्ली रोड
- लाइफ लाइन अस्पताल, जिंदल चौक
- मिड टाउन पैलेस, दिल्ली रोड
- रविंद्रा अस्पताल, जिंदल चौक
- अशोक होटल, अर्बन एस्टेट मार्केट
- जिंदल इंडस्ट्रीज, दिल्ली रोड
- जिंदल रोलिंग, दिल्ली रोड
- जिंदल बटन, पृथ्वी राज चौक
- भानू इंडस्ट्रीज, दिल्ली रोड
- रावलवासिया इस्पात, दिल्ली रोड
- ग्लोबल स्पेस, दिल्ली बाईपास रोड
- जिंदल अस्पताल, जिंदल चौक
- सोनाक्षी अस्पताल, जिंदल अस्पताल रोड
- अमरावती अस्पताल, जिंदल चौक
- जेबी प्लास्टर, दिल्ली रोड
- सॉल किचन
- जिमखाना क्लब, पीएलए
- जनक ट्यूब, दिल्ली रोड
- रविंद्र ट्यूब, दिल्ली रोड
सरकारी संस्थान
- हरियाणा टूरिज्म होटल, कैंप चौक
- राजकीय बहुतकनीकी प्रशिक्षण, दिल्ली बाईपास
-हरियाणा रोडवेज, सिरसा रोड
- मार्केट कमेटी, सिरसा रोड
- ब्लू बर्ड, दिल्ली बाईपास
- नागरिक अस्पताल, सिरसा रोड
- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
- गुरु जंभेवश्वर विश्वविद्यालय
- सेंट्रल जेल एक
- सिंचाई विभाग
- मार्केट कमेटी
- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
बार-बार कहने के बाद भी बल्क वेस्ट जनरेट करने वाले संस्थान अपने स्तर पर कचरे का निपटान नहीं कर रहे हैं। इसी को लेकर इन्हें नोटिस दिए गए हैं और इस बारे में अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही इन पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed