फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   620 narcotic pills found in slippers of prisoner returned from parole

Hisar News: पेरोल से लौटे कैदी की चप्पलों में मिलीं 620 नशीली गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
620 narcotic pills found in slippers of prisoner returned from parole
हिसार। सेंट्रल जेल-1 में पेरोल से लौटे कैदी वीरेंद्र की तलाशी के दौरान उसकी 2 जोड़ी चप्पलों से नशे में इस्तेमाल की जाने वाली 620 गोलियां मिलीं। इन्हें चप्पलों के सोल को चीरकर छुपाया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में खाराखेड़ी निवासी कैदी वीरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि जेल प्रबंधन ने पीएलए चौकी को दी शिकायत में बताया कि 4 जून को शाम करीब 6.30 बजे खाराखेड़ी (फतेहाबाद) निवासी कैदी वीरेंद्र 70 दिन की पेरोल काटकर जेल में आया था। वार्डर सुरेन्द्र कुमार ने उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें 2 जोड़ी चप्पलें मिलीं। शक होने पर चप्पलों को अच्छी तरह से खंगाला गया। चारों चप्पलों के सोल को फाड़कर देखा तो चप्पलों में छिपाई गईं 620 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी ने कई गोलियों का चूरा बना रखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed