फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कमेटी चेयरमैन ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

कमेटी चेयरमैन ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 01 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
कमेटी चेयरमैन ने लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन महाबीर जांगड़ा की शिकायत और ग्रीवेंस कमेटी में उठे मुद्दे के बाद कमेटी सचिव अनूप सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें उकलाना कमेटी में लगाया गया है। उनके स्थान पर उकलाना से अमनजीत को लगाया गया है।
सचिव अनूप सिंह के खिलाफ मार्केट कमेटी चेयरमैन महाबीर जांगड़ा ने जनपरिवाद समिति की बैठक में राज्यमंत्री बनवारीलाल को लिखित शिकायत दी थी। तीन पेज की शिकायत में सचिव अनूप सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। उन्होंने अनाज मंडी में आने वाले मूंगफली के ट्रकों को बगैर मार्केट फीस के निकालने और लाखों की मार्केट फीस चोरी के आरोप जड़े थे। चेयरमैन के साथ जनपरिवाद समिति सदस्यों ने भी सचिव की शिकायत राज्यमंत्री के समक्ष की थी। इसके बाद राज्यमंत्री बनवारीलाल ने मामले की जांच मार्केटिंग बोर्ड के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर अशोक बंसल को सौंप दी और सचिव के निलंबन की अनुशंसा भी की थी। इस मामले में सचिव अनूप सिंह का तबादला उकलाना मंडी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा था कर रहे हैं सरकार का नाम खराब
शिकायत में उन्होंने ये तक लिखा था कि सचिव सरकार का नाम खराब कर रहे हैं। लोगों के काम अटका रहे हैं और सरकार को अनुभवहीन बता रहे हैं। इस मामले की कमिश्नर अशोक बंसल को मौके पर ही मंत्री बनवारीलाल ने जांच अधिकारी नियुक्त कर रिपोर्ट के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीवेंस कमेटी में उठे मुद्दे के बाद मार्केट कमेटी चेयरमैन का तबादला
उकलाना कमेटी में लगाई गई है ड्यूटी, लगाए गए थे भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed