{"_id":"5a1c62984f1c1ba12d8b513b","slug":"61511809688-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट लेवल की विजेता टीम एक लाख का चैक लेकर पहुंची कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट लेवल की विजेता टीम एक लाख का चैक लेकर पहुंची कॉलेज
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
फतहचंद महिला महाविद्यालय की टीम ने रागिनी लोकगीत में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। रीति रिवाज कार्यक्रम में तीसरा पुरस्कार लेकर 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। विजेताओं का एफसी कॉलेज पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
जिला स्तरीय युवा खेल उत्सव में एफसी कॉलेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। कॉलेज की टीम ने 24 से 26 नवंबर तक कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय युवा खेल उत्सव में हिस्सा लिया। जिसमें प्रदेश भर की 22 टीम आई थी। रागिनी में हिसार एफसी कॉलेज की छात्राओं ने मत जाओ पिया मेरा लाग ना जिया रागिनी सुनाई। रागिनी को पहला स्थान मिला। जिसके आधार पर टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम में कोमल, सौभाग्या, अर्शदीप, प्रीति, विनोद गोल्डी, संजय कायत, अश्विनी कुमार इत्यादि शामिल हैं। कॉलेज की दूसरी टीम ने रीति रिवाज कार्यक्रम में प्रस्तुुति दी। जिसमें छात्राओं ने खोडिया को दिखाया। करीब दस मिनट की इस प्रस्तुुति में कई गीतों पर डांस दिखाया। इस टीम में पिंकी, पूजा, वीना, मोनिका, अंजू, ज्योति, पिंकी कुमारी, संजय कायत, प्रियंका शामिल रहे। इस टीम को तीसरा स्थान मिला। जिसमें टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। एफसी कॉलेज की टीम ने पिछले साल रोहतक में आयोजित नेशनल लेवल प्रतियोगिता में भी दूसरा स्थान हासिल किया था। कॉलेज पहुंचने पर इन छात्राओं का प्राचार्या मधु कक्कड़ ने स्वागत किया।
-------
नेशनल लेवल पर जाएगी टीम
प्रिंसिपल ने बताया कि अब यह टीम नेशनल लेवल पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। नेशनल यूथ उत्सव दिसंबर महीने में होगा। जिसका स्थान अभी तय नहीं किया गया है।