{"_id":"59ef91b24f1c1bc1678b7398","slug":"61508872626-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन हंसराज बैनीवाल के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव गिरा , एक साल के लिए कुर्सी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन हंसराज बैनीवाल के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव गिरा , एक साल के लिए कुर्सी सुरक्षित
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हिसार सेकेंड ब्लॉक समिति चेयरमैन हंसराज बैनीवाल के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। कोरम पूरा न होने कारण वोटिंग नहीं कराई गई जिसके चलते चेयरमैन हंसराज बैनीवाल की कुर्सी अगले एक साल तक के लिए सुरक्षित हो गई है।
हिसार सेकेंड ब्लॉक समिति के चेयरमैन हंसराज बैनीवाल के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में मंगलवार का दिन वोटिंग के लिए तय था। सुबह 11 बजे चुनाव अधिकारी एडीसी एएस मान बीडीपीओ ऑफिस के मीटिंग हाल में पहुंच गए। आईडी चेक करने के बाद ब्लॉक समिति के सदस्यों को हॉल में प्रवेश दिया गया। सभी के मोबाइल बाहर जमा करा दिए गए। अंदर जाने वाले सभी सदस्यों की वीडियोग्राफी कराई गई। प्रशासन की ओर से मतदान की तैयारियों के चलते बैलेट पेपर तैयार कराए गए थे। जिसमें चेयरमैन को हटाने को पक्ष में या विपक्ष में दो कॉलम थे। सदस्यों को किसी एक कॉलम के सामने मुहर लगानी थी। जिला परिषद सीईओ विकास यादव, प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. आरके नरवाल, बीडीपीओ जयपाल सिंह को एडीसी के साथ चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था। एडीसी एएस मान ने अविश्वास लाने वाले सदस्यों से कहा कि अपने सदस्यों को 30 मिनट में हाजिर करें जिससे वोटिंग की कार्रवाई शुरू की जाए। तय समय में 19 सदस्य मीटिंग में नहीं आ सके। एडीसी ने कोरम पूरा न होने के कारण वोटिंग को रद्द कर दिया। पंचायती राज एक्ट के अनुसार अब अगले एक साल तक हंसराज बैनीवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा। प्रस्ताव गिरने के बाद बाहर निकलने पर हंसराज बैनीवाल के समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
------------------------------
वर्जन.....
पंचायत समिति के कुल 29 सदस्य हैं। हरियाणा पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 62 व 1995 अधिनियम दस के तहत कोरम पूरा करने के लिए 19 सदस्य हाजिर होने चाहिए थे। मीटिंग के तय आधा घंटा समय में 13 सदस्य ही पहुंच सके। कोरम पूरा न होने के चलते इस कारण अविश्वास प्रस्ताव लैप्स हो गया। बैठक को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
-एएस मान, एडीसी एवं विहित प्राधिकारी पंचायत समिति हिसार।
-----------------------------------
वर्जन.....
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, अजय सिंधु, जिप चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा, सभी सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों ने मुझको फिर से आशीर्वाद देकर भरोसा किया। इन सभी सदस्यों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
-हंसराज बैनीवाल, चेयरमैन, ब्लॉक समिति हिसार सेकेंड।
-------------------------------------
वर्जन.........
हमारी पीठ में छुरा घोंपा। वाइस चेयरमैन रविंद्र रोकी ने हमारे साथ धोखा किया। सोमवार की रात को समझौता कर गए। हमें हारने का उतना दुख नहीं जितना दुख इस तरह से धोखा दिए जाने का है।
-जयबीर नूनिया, अनुपाल, अविवश्वास प्रस्ताव गुट के लीडर्स।
---------------------------------------------------
वर्जन....
सोमवार की रात वित्तमंत्री के निर्देश पर अजय सिंधु की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिप चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत स्याहडवा, पार्षद अरुणदत शर्मा, राजेश बगला, हिंदवान सरपंच साधुराम की मौजूदगी में समझौता कराया गया। जिस कारण वोटिंग में नहीं गया। मैंने किसी को धोखा नहीं दिया।
-रविंद्र रोकी, वाइस चेयरमैन, ब्लॉक समिति हिसार सेकेंड।
--------------
चेयरमैन हंसराज बैनीवाल के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव गिरा
फोटो नंबर 1 के साथ सेकेंड लीड
-कोरम पूरा न होने के कारण रद्द हुई मीटिंग
-अगले एक साल तक के लिए हंसराज बैनीवाल की कुर्सी सुरक्षित
-हारने वाले गुट ने वाइस चेयरमैन पर लगाए धोखा देने के आरोप
-19 सदस्य में से केवल 13 सदस्य मीटिंग में आए