{"_id":"59eb90fc4f1c1b69678b6a7b","slug":"61508610300-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवानी में सड़क हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवानी में सड़क हादसे में एक की मौत
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी।
तोशाम-सिवानी रोड पर गांव खेड़ा के समीप आईटीआई के सामने एक कार सवार चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार अलसुबह तोशाम के सरल गांव के लिए निकलते समय कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। अल सुबह रोड सुनसान होने की वजह से किसी ने उसे संभाला नहीं और सुबह वह पुलिस को गाड़ी में मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरल गांव का वीरेंद्र उर्फ लीला अपने किसी काम से सिवानी आया हुआ था। शनिवार अल सुबह वह सिवानी से अपने गांव सरल के लिए सिवानी से रवाना हुआ तो खेड़ा के समीप उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अलसुबह यहां किसी की आवाजाही नहीं होने की वजह से चालक वीरेंद्र को समय पर उपचार नहीं मिला और उसकी गाड़ी में ही मौत हो गई। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
---------------------------
सिवानी मंडी (ब्यूरो)। शहर के वार्ड संख्या 6 स्थित एक निजी कंपनी के टावर से शुक्रवार देर रात चोर हजारों रुपयों की बैटरी चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जब चौकीदार सुरेंद्र ने टावर को संभाला तो वहां से उसे 24 बैटरियां गायब मिली। उसने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उसने घटना के बारे में कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को इस बारे में अवगत करवाया। इस बारे में थाना प्रभारी ख्याली राम ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को मिली है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
----------------
माता-पिता की सेवा से मिलते हैं भगवान : ब्रह्मचारी आनंद
सिवानी मंडी। माता-पिता की सेवा से भगवान की प्राप्ति होती है। आज की पीढ़ी में कुछ लोग माता-पिता का तिरस्कार कर रहे हैं और उनकी सेवा न करके उनको वृद्ध आश्रम छोड़ना पसंद करते हैं।
ये बात श्री राम सुख महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी आनंद जी ने व्यक्त किए। वे गांव बड़वा के श्री रघुनाथ मंदिर में श्री राम कथा के दौरान पांचवें दिन धर्म प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने केवट का वृतांत सुनाते हुए कहा कि भगवान राम ने केवट से पूछा कि क्या चाहिए तब केवट ने कहा कि हृदय की भक्ति चाहिए। भक्ति गोपनीय होती है। ब्रह्मचारी आनंद ने कहा कि आज का इंसान धन के पीछे भागता रहता है, जब तक उसको असली चीज हासिल नही होती वो धन की ही रट लगाए रहता है। असली वस्तु मिलने के बाद फिर वो कुछ नही मांगता। इस मौके पर प्रयाग चन्द डालमिया, शंकर लाल, नरेश कुमार , मुकेश कुमार डालमिया, प्रमोद गर्ग, उमेद सैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।